राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड नाम लिस्ट up चेक कैसे करें?

आप सभी जानते हैं कि भारत सरकार देश के सभी नागरीक जो गरीब व असहाय है। उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए कम कीमत पर राशन सामग्री प्रदान किया जाता है। जिससे कि गरीबों की मदद हो सके और वह भरपेट भोजन कर सके।

अगर आप भी राशन कार्ड योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपका नाम इस राशन कार्ड लिस्ट में होना जरूरी है। अन्यथा आपको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड योजना में है या नहीं तब आपको राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना होगा। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि आप नए राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश में अपना नाम कैसे देखे? जिसका अवलोकन कर आप आसानी से यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

uttar pradesh ration card check

राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड नाम लिस्ट up चेक कैसे करें?

  • अगर आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको सबसे पहले यूपी खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आपको गूगल सर्च बार में जाकर fcs.up.gov.in लिखकर सर्च करना होगा।
  • उसके बाद आपको होम पेज में बहोत से विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें महत्वपूर्ण लिंग के तहत आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची की ऑप्शन को चयन करेंगे।
  • पात्रता सूची को सिलेक्ट करने के बाद आपको अपने जिला को सिलेक्ट करना होगा।
  • जैसे ही आप अपने जिला को चयन करेंगे, आपको अपने जिला के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लिए टाउन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए ब्लॉक को चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तब आपको अपना ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप अपना ग्राम पंचायत का चयन करेंगे, आपके सामने ग्राम पंचायत के जितने भी राशन कार्ड धारक है, उनके नाम दिखाई देने लगेंगे। जिसमें से आपको अपने नाम के राशन कार्ड का चयन कर लेना है।
  • उसके बाद आपको अपने नाम के सामने डिजिटाईल्ड राशन कार्ड संख्या को चयन करना होगा। जिससे की राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी दिखाई देने लगेगी। इस प्रकार से आप नए राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड नाम लिस्ट देख सकते हैं।

सारांश:

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in में जाना होगा। फिर राशन कार्ड की पात्रता सूची के आप्शन को चयन करना है। उसके बाद अपने जिले का नाम, ब्लॉक, ग्राम पंचायत चयन करना होगा। फिर राशन कार्ड संख्या चयन करें। उसके बाद आपके सामने राशन कार्ड धारको की लिस्ट खुल जाएगी। जहां पर आपको अपने नाम के सामने डिजिटाइल्ड राशन कार्ड संख्या को चयन करना होगा। जिससे कि आपके सामने राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी ओपन हो जाएगी।

सामान्य प्रश्न ( FAQ)

राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम कितने दिनों में जुड़ता है?

राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो आपके द्वारा आवेदन के दो हफ्ते बाद आपका नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा। उसके बाद आप राशन कार्ड का लाभ ले सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की ऑनलाइन वेबसाइट क्या है?

यूपी राशन कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट fcs.up.gov.in है। जिसमें जाकर आप ऑनलाइन उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके आलावा आप राशन कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in