उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग ने राशन कार्ड धारको के लिए राशन कार्ड से सम्बंधित बहुत सारी सुविधाएं ऑनलाइन जारी कर दिए है। जिससे की यूपी राशन कार्ड धारको को राशन कार्ड से जुडी सुविधाओं का लाभ घर बैठे मिलता रहे। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राशन कार्ड धारक है और आपका राशन कार्ड कही गुम हो गया है या फिर कट-फट जाता है। तब की स्थिति में आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाईल फोन या कम्प्यूटर के माध्यम से डाऊनलोड कर सकते है।
पहले जब आपका राशन कार्ड कही गुम हो जाता था, तब आपको अपने राशन दुकानदार के पास जाना पढ़ता था। फिर आपको अपना राशन कार्ड नंबर और अपने पुरे परिवार के सदस्यों का जानकारी देना पढ़ता था। उसके बाद कही आपको आपका राशन दुकानदार राशन देते थे। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है अब आप आसानी से ही मोबाईल फोन से अपना डुप्लीकेट राशन कार्ड डाऊनलोड कर सकते है। तो चलिए हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की उत्तर प्रदेश में डुप्लीकेट राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते है?
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड
क्र. | आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? |
1 | सम्बंधित विभाग | खाद्य एवं रसद विभाग |
2 | लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के राशन कार्ड धारक |
3 | प्रक्रिया | ऑनलाइन |
4 | ऑफिसियल वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें 2024?
आपको fcs up ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड डाऊनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य आपूर्ति एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा। इसके लिए आपको गूगल सर्च बार में fcs.up.gov.in टाइप कर सर्च करना है।
एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची का चयन करना है
खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको बहुत सारी विकल्प दिखाई दे रही होगी। जहा से आपको एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची के विकल्प का चयन करना है।
अपने जिला सेलेक्ट करें
जैसे ही एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची को चयन करेंगे। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का नाम ओपन हो जायेगा। जहा से आपको अपने जिले का नाम सिलेक्ट करना है।
शहरी / ग्रामीण ब्लॉक का चयन करें
अपने जिले का नाम सिलेक्ट करने के बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देगी। शहरी और ग्रामीण जिसमे से आपको आप जिस भी क्षेत्र से है उसे सिलेक्ट कर लेना है। यहाँ हमने ग्रामीण क्षेत्र के लिए ब्लॉक को सिलेक्ट किये है।
ग्राम पंचायत सेलेक्ट करना
ग्रामीण ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की नाम लिस्ट ओपन हो जाएगी। जहा से आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सिलेक्ट कर लेना है।
राशन कार्ड का प्रकार चयन करे
ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद उस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान की लिस्ट ओपन हो जायेगी। जिसमे पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय का ऑप्शन रहेगा। आपको जिस भी व्यक्ति का राशन कार्ड डाउनलोड करना है उसके नाम के नीचे दिए गए नम्बर को चयन करना है।
डिजिटाइल्ट राशन कार्ड नंबर सिलेक्ट करे
राशन कार्ड के प्रकार को सिलेक्ट करने के बाद उस प्रकार के अंतर्गत जितने लोगों का राशन कार्ड बना होगा। उन सभी का लिस्ट ओपन हो जायेगा। जैसे राशन कार्ड धारक का नाम, पिता पति का नाम आदि। फिर आपको अपना नाम ढूंढ लेना है। नाम मिल जाने पर उसके सामने के राशन कार्ड संख्या को चयन करना है।
Print ऑप्शन का चयन करना है
जैसे ही राशन कार्ड संख्या को चयन करेंगे, आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी खुल जाएगा। जहा से आप राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी ले सकते है। उसके बाद आपको राशन कार्ड डाऊनलोड करने के लिए प्रिंट के ऑप्शन को चयन करना है।
यूपी राशन कार्ड डाउनलोड करें
राशन कार्ड के पूरी जानकारी दिखाई देने के साथ ही डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। इसके लिए Destination के विकल्प में Save as PDF के विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर Save विकल्प को चयन करें।
अगर आपके कंप्यूटर सिस्टम और प्रिंटर है तब की स्थिति में आप print के ऑप्शन को चयन कर राशन कार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकते है। इस प्रकार से हम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की सभी जानकारी ले सकते है। जो की आपके राशन कार्ड में दर्ज रहता है।
सारांश –
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में खाद्य विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in को ओपन करें। इसके बाद दिए गए विकल्प में राशन कार्ड पात्रता सूची को चयन करें। फिर राशन कार्ड संख्या वाले बॉक्स में 12 अंक का राशन कार्ड नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड एंटर कर दें। फिर परिवार में सदस्यों का नाम जांच करके राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (FAQ)
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे?
राशन कार्ड डाऊनलोड करने के लिए सबसे पहले fcs.up.gov.in ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं राशन दुकान का नाम चयन करने के बाद राशन कार्ड के प्रकार सेलेक्ट करें। फिर यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम ढूंढे। उसके बाद राशन कार्ड नंबर को चयन करें। इसके बाद Print के विकल्प को चयन करके उत्तर प्रदेश राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करे ऑनलाइन?
उत्तर प्रदेश की नई राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए आपको खाद्य आपूर्ति एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in को ओपन करना होगा। एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची ऑप्शन को सिलेक्ट कर अपना जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम को चयन करे। फिर राशन कार्ड धारको का लिस्ट ओपन हो जायेगा, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।
उत्तर प्रदेश एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में नाम कैसे ढूंढे?
आप खाद्य विभाग व रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in में जाए। एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची ऑप्शन को सिलेक्ट कर अपना जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम को चयन करे। फिर आपके ग्राम पंचायत की पात्रता सूची खुल जाएगी। जहा से आप अपने नाम चेक कर सकते है।