सफेद रंग का राशन कार्ड कौन सा होता है?

इस लेख के माध्यम से जानेंगे की सफ़ेद रंग का राशन कार्ड कौन सा होता है और सफ़ेद राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड के रंग को नागरिको के पात्रता के अनुसार अलग-अलग रंगो में बाटा गया है। जैसे की लाल, नीला, पीला, गुलाबी, और सफ़ेद आदि रंग के राशन कार्ड होते है। नागरिको के पात्रता के अनुसार उनको अलग-अलग रंगो के राशन कार्ड प्रदान किया जाता हैं। राशन कार्ड के रंगो के आधार पर राशन कार्ड धारको को लाभ मिलता है।

खाद्य विभाग के द्वारा आपके पात्रता के अनुसार आपको जिस रंग का राशन कार्ड मिलेगा। उसी राशन कार्ड के रंग के अनुसार आपको राशन कार्ड का लाभ मिलेगा। बहुत सारे लोगो को इस बात की जानकारी ही नहीं रहता की उनको उनके पात्रता के अनुसार राशन कार्ड के रंग के आधार पर राशन कार्ड का लाभ मिलता है। और वह बाकि किसी दूसरे राशन कार्ड धारको से अपना तूलना करने लगता है। तो चलिए आज हम सफेद राशन कार्ड को क्या कहते हैंसफेद रंग का राशन कार्ड कौन सा होता है व सफ़ेद राशन कार्ड में क्या-क्या मिलता है। और सफ़ेद राशन कार्ड के क्या फायदा है। इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते है।

safed-ration-card-kaun-sah-hota-hai

सफ़ेद राशन (white ration card) कार्ड क्या है?

खाद्य विभाग द्वारा सफेद राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोगो को प्रदान किया गया है। सफेद राशन कार्ड आम तौर पर उन परिवारों को दिया जाता है जिनका अधिकतम वार्षिक आय एक लाख से ऊपर होता है। और इन्हे एपीएल के श्रेणी में रखा गया है। अगर आप भी एपीएल कार्ड के श्रेणी में आते है। तो आप भी अपना सफ़ेद राशन कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते है सफ़ेद राशन कार्ड कैसे बनवाते है।

सफ़ेद राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

  • सफेद राशन कार्ड (white ration card) बनवाने के लिए आप सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। आप आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। या चॉइस सेंटर से भी प्राप्त कर सकते है। 
  • फिर आपको आवेदन फॉर्म को अच्छे से भर लेना है। जैसे –आवेदन फॉर्म में मुखिया का नाम, पिता या पति का नाम, स्थायी पता आदि सभी जानकारी।
  • आवेदन फॉर्म में परिवार के सभी सदस्यों का नाम और आधार नंबर भी दर्ज करना है।
  • फिर आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद उसे अच्छे से चेक करें। 
  • फिर आवेदन फॉर्म में सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगवाएं।
  • अब आवेदन फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज को अटैच कर ले। 
  • आवेदन फॉर्म को ग्राम पंचायत में जाकर जमा कर दें। इसके आलावा आप चॉइस सेंटर में जाकर भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
  • आपके आवेदन फॉर्म की अच्छे से चेक करने के बाद आपको एक निर्धारित समय में सफ़ेद राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा। 

सफ़ेद राशन कार्ड बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड। 
  • परिवार के सभी सदस्यों का पासपोर्ट साइज फोटो। 
  • बैंक पासबुक।
  • पैक कार्ड। 
  • बिजली बील। 

सफेद राशन कार्ड में क्या क्या मिलता है?

सफेद राशन कार्ड (white ration card) धारक परिवार को सरकार द्वारा सभी सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जायेगा। और खाद्य विभाग द्वारा सरकारी राशन दुकान में जाकर चांवल, दाल, गेहूं, शक़्कर आदि खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते है। लेकिन सफ़ेद राशन कार्ड वाले परिवार (गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते है) को अन्य राशन कार्ड धारक से अधिक मूल्य में राशन समान दिया जाता है। सफ़ेद कार्ड यानि एपीएल वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड के जैसा कम मूल्य में राशन का लाभ नहीं मिलेगा। और इसके आलावा सभी सुविधाओ का लाभ नहीं दिया जायेगा।

सारांश:-

लोगों के पात्रता अनुसार अलग-अलग रंग के राशन कार्ड जारी किये जाते हैं। सफ़ेद रंग का राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर की श्रेणी में आते हैं। जिनकी वार्षिक आय एक लाख रूपए से अधिक हो। इन्हें APL की श्रेणी में रखा गया है।

सफेद राशन कार्ड से सम्बंधित अक्सर पूछे गए प्रश्न (FAQ)

सफेद राशन कार्ड को क्या कहते हैं?

गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोगो को सफ़ेद राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। सफ़ेद राशन कार्ड उन लोगो के लिए जारी किया जाता है जिनका अधितम वार्षिक आय एक लाख से अधिक होता है। और इन्हे एपीएल के श्रेणी में रखा गया है।

एपीएल राशन कार्ड का पूरा नाम क्या है?

एपीएल मतलब (सफ़ेद राशन कार्ड ) का पूरा नाम Above Poverty Line है। जबकि बीपीएल का मतलब Below Poverty Line है। इसमें एपीएल कार्ड वाले को कम लाभ मिलता है। एपीएल कार्ड का रंग अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकता हैं।

राशन कार्ड कितने रंग के होते है?

राशन कार्ड मुख्य रूप से चार रंग के होते है जिसमे अलग-अलग राज्य के अलग-अलग रंग होते है लाल, नीला, गुलाबी, और पीला होता है।

सफ़ेद राशन कार्ड को अंग्रेजी (इंग्लिश) में क्या कहते है?

सफ़ेद राशन कार्ड को इंग्लिश में white Ration card (वाइट राशन कार्ड ) कहते है।

सफ़ेद राशन कार्ड किसको दिया जाता है?

सफ़ेद राशन कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है जिनका वार्षिक आय 10,0000 से अधिक होता है। पर इन राशन कार्ड धारको को बाकि राशन कार्ड के तुलना में कम सुविधा दिया जाता है।

1 thought on “सफेद रंग का राशन कार्ड कौन सा होता है?”

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in