राशन कार्ड की नई सूची कैसे निकाले 2024

अगर आपने राशन कार्ड बनवाया है। और खाद्य  वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन की सामग्री राशन दुकान से प्राप्त करना चाहते हैं। तो ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में आपका नाम होना बहुत जरुरी है। तभी आप राशन दुकान से किफायती दरों पर राशन की सामान खरीद सकते हैं। अगर आप ये जानना चाहते हैं की ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में आपका नाम है या नहीं। और यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके गांव के कितने लोगों का ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में नाम है। तो घर बैठे ही आप मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा बहुत ही आसानी से राशन कार्ड लिस्ट निकाल सकते हैं।

इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक राज्यों में राज्य शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता प्रणाली के अंतर्गत एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि कार्ड धारक राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी एवं विवरण को आसानी से देख सकें। राशन कार्ड लिस्ट निकालने के लिए सबसे पहले nfsa की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र को ओपन करके nfsa.gov.in टाइप करके enter करें। फिर खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेब पोर्टल खुल जाएगी। पोर्टल खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग-अलग सुविधाओं का विकल्प दिखाई देगा। जिसमें आपको राशन कार्ड लिस्ट निकालने की विकल्प का चयन करके अपने या अपने गांव के किसी भी व्यक्ति का राशन कार्ड लिस्ट निकाल सकते हैं। चलिए इसके बारे में क्रम से जानते है।

ration card new suchi

राशन कार्ड की नई सूची कैसे निकाले 2024?

जैसा कि आप सभी जानते हैं की राशन कार्ड हमारे लिए कितना लाभकारी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज राशन कार्ड योजना से देश के करोड़ों गरीब परिवार लाभान्वित हैं। इसके माध्यम से राशन दुकान से किफायती दामों में राशन सामान खरीदकर अपना जीविका चला रहे हैं। और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार कर पा रहे हैं। लेकिन बहुत से ऐसे परिवार है जो आज इस योजना से वंचित है। और बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनके पास राशन कार्ड होते हुए भी ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची निकालने का तरीका मालूम ही नहीं है। इसीलिए आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी दिया जा रहा है कि ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची निकालने का तरीका क्या है। आप नीचे दिए गए आर्टिकल्स को पूरा-पूरा ध्यान से पढ़ें और समझें : 

राशन कार्ड लिस्ट निकालने के तरीका क्या हैं –

  • इसके लिए सबसे पहले nfsa की ऑफिशल वेबसाइटपर जाएं। 
  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर की वेब ब्राउज़र ओपन करके nfsa.gov.in टाइप करके एंटर करें। 
  • इसके बाद nfsa वेब पोर्टल खुल जाएगी।
  • पोर्टल खुलने के बाद अलग-अलग सुविधाओं का विकल्प दिखाई देगा। 
  • आपको राशन कार्ड लिस्ट निकालना है तो ऊपर मेनू में राशन कार्ड विकल्प का चयन करें। 
  • फिर नीचे Ration Cards Details On State Portals के विकल्प का चयन करें। 
  • इसके बाद भारत के सभी राज्यों का लिस्ट दिखाई देगा। 
  • इसमें अपने राज्य का नाम चयन करें। 
  • फिर राज्य के अंतर्गत जिले का लिस्ट दिखाई देगा। 
  • यहाँ अपने जिले का नाम चयन करें। 
  • जिले का नाम चयन करने के बाद स्क्रीन पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के ब्लॉक का नाम दिखाई देगा। 
  • उसके बाद आपने क्षेत्र के अनुसार दिखाई दे रहे अपने ब्लॉक का नाम चयन करें। 
  • ब्लॉक चयन करने के बाद इसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान का लिस्ट खुल जायेगी। 
  • इसमें आपको अपना राशन दुकान खोजना है और राशन दुकान के सामने आपके राशन कार्ड के प्रकार को चुनना है जैसे– अंत्योदय कार्ड, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता आदि। 
  • राशन कार्ड के प्रकार को चुनने के बाद आपका राशन कार्ड लिस्ट निकल जायेगा। 
  • इसके बाद खुले हुए राशन कार्ड लिस्ट में आप अपना राशन कार्ड संख्या, मुखिया का नाम, पिता/ पति का नाम, राशन कार्ड में जुड़े हुए सदस्यों का नाम एवं राशन कार्ड का सभी विवरण चेक कर सकते हैं। 

सारांश– 

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची निकालने के लिए सबसे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता वितरण प्रणाली के अंतर्गत तैयार किये गए ऑफिसियल वेब पोर्टल पर जाएँ। अपने मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र में nfsa के वेबसाइट nfsa.gov.in को टाइप करके एंटर करें। इसमें अपने सुविधा के अनुसार अलग-अलग विकल्प का चयन करें। फिर राशन कार्ड लिस्ट के  विकल्प का चयन करें। इसके बाद राज्य का नाम, जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, फिर राशन दुकान का नाम, राशन कार्ड के प्रकार एवं मुखिया का नाम को चयन करके ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची निकाल सकते हैं। 

UP Ration Card NFSA पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें?

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य से हैं और यदि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप nfsa की पात्रता सूची में अपना नाम आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश के fcs वेब पोर्टल का उपोग कर सकते हैं। इसके अंतर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं रसद विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा। इसमें खुले हुए विकल्पों का चयन करके UP Ration Card पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। 

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें?

खाद्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में राशन कार्ड सूची देखने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट उपलब्ध करायी गयी है। ग्राम पंचायत के द्वारा अपात्र लोगों का नाम काट दिया जाता है और पात्र लोगों का नाम जोड़ दिया जाता है। अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में है और आप ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो गूगल बॉक्स पर fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें। इसमें सुविधानुसार अलग-अलग विकल्प दिखाई देगा। इसमें अपना ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। फिर राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करके राशन कार्ड सूची देख सकते हैं। 

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें?

खाद्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में राशन कार्ड सूची देखने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट उपलब्ध करायी गयी है। ग्राम पंचायत के द्वारा अपात्र लोगों का नाम काट दिया जाता है और पात्र लोगों का नाम जोड़ दिया जाता है। अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में है और आप ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो गूगल बॉक्स पर fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें। इसमें सुविधानुसार अलग-अलग विकल्प दिखाई देगा। इसमें अपना ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। फिर राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करके राशन कार्ड सूची देख सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे निकाले?

भारत के पूरे प्रदेश में राशन कार्ड लिस्ट देखने या निकालने के लिए प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा अपने सुविधानुसार राशन कार्ड की विवरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग वेबसाइट तैयार की जाती है। उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए यहाँ का ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाकर सर्च करें। फिर राशन कार्ड लिस्ट के विकल्प का चयन करें। दिए गए विकल्पों के अनुसार अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम फिर राशन कार्ड का प्रकार चयन करके उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड लिस्ट निकाल सकते हैं। 

मैं बैंगलोर में अपने राशन कार्ड की स्थिति कैसे देख सकता हूं?

बैंगलोर शहर कर्नाटक राज्य का सबसे बड़ा शहर है और कर्नाटक का राजधानी भी है। यहाँ लाखों गरीब परिवार राशन कार्ड से लाभान्वित हो रहे हैं। बैंगलोर की राशन कार्ड की स्थिति को देखने के लिए कर्नाटक खाद्य विभाग ने ऑनलाइन वेबसाइट ahara.kar.nic.in/lpg उपलब्ध कराये गए हैं। इस वेबसाइट पर सर्च करके “राशन कार्ड स्थिति मॉड्यूल’’ अनुभाग पर जाएँ। फिर यहाँ केवल बैंगलुरू जिलों का चयन कर क्लिक करें। इसके बाद यहाँ “DBT’’ की स्थिति का चयन करें। इसके बाद राशन कार्ड का पूरा विवरण दिखाई देगा। इस प्रकार से बैंगलोर में राशन कार्ड की स्थिति देख सकते हैं।

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in