राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लिकेशन कैसे लिखें?

आज हम राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लिकेशन कैसे लिखें इससे सम्बंधित सभी प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। हम जानते ही है की राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से ही सार्वजनिक खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा सभी राज्यों के नागरिको को उचित मूल्य पर खाद्य समान वितरण किया जाता है। लेकिन राशन कार्ड में समय समय पर संशोधन करने की जरुरत पड़ती रहती है। जैसे की राशन कार्ड से नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े ? और राशन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें, आदि सभी।

चलिये राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लिकेशन कैसे लिखें? इसके सभी प्रक्रिया के बारे में जानते है, राशन कार्ड से नाम हटाने की जरुरत तब पढ़ती है। जब लड़की की शादी हो जाता हैं या परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है। या किसी व्यक्ति का एक स्थान से दूसरे स्थान में ट्रांसफर हो जाता है। आदि ऐसे स्थिति में लोगो को राशन कार्ड से नाम हटाने की जरुरत पढ़ती है।

Ration-card-se-name-hatane-ke-liye-aavedan

राशन कार्ड से नाम कैसे हटाए?

राशन कार्ड से नाम डिलीट कैसे करे इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हम टेबल के माध्यम से जानेंगे।

आर्टिकल का नामराशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन pdf
विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
फॉर्मराशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन pdf
लाभार्थीप्रत्येक राशन कार्ड धारक
लागु किया गयासार्वजानिक वितरण प्रणाली
नाम हटाने की प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
सोर्सnfsa.gov.in

सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों का नाम हटाने के लिए कुछ जरुरी डॉक्युमेंट आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होता है। ध्यान रहे आपको राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए कारण लिखना होता है। अतः नाम को हटाने के लिए प्रमाण पत्र संलग्न करें।

  • लड़की की शादी हो जाने की स्थिति में मैरिट सर्टिफिकेट।  
  • अगर मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र। 
  • अन्य कारण जैसे पिता से पुत्र का अलग होना या भाई-भाई बटवारा अथवा किसी व्यक्ति का दुसरे स्थान पर शिफ्ट होने की स्थानांतरण पत्र तथा स्थिति में शपथ पत्र। 
  • आवेदक द्वारा राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए आवेदन पत्र। 
  • राशन कार्ड में मुखिया का पासपोर्ट साइज़ फोटो। 
  • अगर ऑफलाइन राशन कार्ड नाम हटान चाहते है तो ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर ले। अगर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो Ration Card Name Removal Application Form को भर कर स्कैन करन होगा।

राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म ऑनलाइन?

राशन कार्ड से नाम हटाने के लिये आवेदन पत्र जमा करना होगा, प्रक्रिया बताएं गए है –

  • सबसे पहले राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरें। फिर इस आवेदन फॉर्म में राशन कार्ड नंबर , राशन कार्ड के मुखिया का नाम, और जिस सदस्य का नाम कटवाना है उनका नाम लिखे। 
  • क्यों की राशन कार्ड से नाम हटवा रहे है उसका कारण भी देना होगा। जैसे –  विवाह अथवा मृत्यु या अन्य।
  • आप जिस कारन से नाम हटायेंगे उससे सम्बंधित दस्तावेज जैसे – विवाह प्रमाण पत्र ( मैरिट सर्टिफिकेट ) या मृत्यु प्रमाण पत्र  ( डेथ सर्टिफिकेट ) आदि आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर जमा करना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सम्बंधित डॉक्युमेंट को सम्बंधित विभाग में जमा करना होगा।
  • आपके द्वारा जमा किये गए आवेदन फॉर्म और दस्तावेजो को अच्छे से चेक करने के बाद उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जायेगा।

राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म कैसे लिखें? ऑफलाइन

अगर आप भी राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम हटवाना चाहते तो हम आपको निचे एक एप्लिकेशन लिख कर बता रहे है। यहाँ पर हमने लड़की का विवाह होने के बाद राशन कार्ड में नाम कैसे हटाए इसके बारे में लिखे है। आप और भी कई कारण से राशन कार्ड में नाम हटवा सकते है। जैसे की मृत्यु होने की स्थिति में ,या फिर अन्य कई कारण हो सकता है।

प्रति, फार्म 01

मुख्य कार्यपालन अधिकारी,

जनपद पंचायत ……………….

जिला-मुंगेली, (छ.ग.)

विषय :- राशनकार्ड से सदस्य का नाम विलोपित करने हेतु।

महानुभाव,

विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं ………………………पति / पिता…………………………………..

ग्राम पंचायत ………………………. वार्ड ………………………….जिला ………………में निवास करती हूं। जहां

मेरे राशनकार्ड क. …………………………. रंग ……………. जारी किया गया है। उक्त राशनकार्ड क्र. ……..

……………………….. में सदस्य के रूप में नाम दर्शित है। जिसे स्वयं के अनुशंसा से विलोपित कराना

चाहती हूं क्योंकि मेरी पुत्री …………………………………….. शादी होकर अपने ससुराल चली गई है।

अत:  महोदय से निवेदन है कि मेरी पुत्री का नाम राशनकार्ड क्र. ………………………………………………..

से विलोपित करने की कृपा करें।

संलग्न:-      1. राशनकार्ड की छायाप्रति।

                2. आधार कार्ड की छायाप्रति।

दिनांक…………………………                                                                            आवेदक का हस्ताक्षर

टीप:- आवेदक द्वारा वर्णित सभी बातें सत्य है, अतः इनके पुत्री…………………………………….का नाम विलोपित

किये जाने की अनुशंसा किया जाता है।

दिनांक……………………                सरपंच का हस्ताक्षर / सील                        सचिव का हस्ताक्षर / सील

राशन कार्ड से नाम कटा या नहीं उसे कैसे चेक करें 

राशन कार्ड से नाम हटा या नहीं इसे चेक करने के बारे में हम निचे स्टेप बय स्टेप जानेंगे  –

  • राशन कार्ड से नाम हटा या नहीं उसे चेक करने के लिए आपके पास राशन कार्ड का पावती या रजिस्ट्रेशन नंबर की जरुरत पड़ेगी।
  • सबसे पहले अपने राज्य के फ़ूड पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट को ओपन कर ले फिर इसके बाद होम पेज पर राशन कार्ड के ऑप्शन को चयन करें।
  • राशन कार्ड के ऑप्शन में ही आपको स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा उसको चयन कर ले।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर राशन कार्ड से अपना नाम हटाया गया है या नहीं उसका स्टेटस देख सकते है।
  • यहाँ पर हम राशन कार्ड से नाम कटा है या नहीं कैसे चेक करे इसके बारे प्रक्रिया बताया गया है। यह एक साधारण प्रक्रिया है। क्योकी सभी राज्य के लिए अलग -अलग खाद्य पोर्टल जारी किया गया है। 

  

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in