राशन कार्ड कैसे अपडेट किया जाता है?

राशन कार्ड कैसे अपडेट किया जाता है इसके बारे में चलिए जानते है। आप सभी जानते ही है कि राशन कार्ड में समय-समय पर किसी न किसी बदलाव की जरुरत पढ़ती रहती है। जैसे की राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाना पढता है अर्थात ( परिवार के किसी सदस्य का शादी या मृत्यु होने पर ) या तो फिर परिवार में नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना पढता है ( नए बच्चे का जन्म या विवाह के बाद पत्नी का नाम जुड़वाने पर ) या फिर राशन कार्ड में नए मोबाईल नंबर को अपडेट करना पढता है आदि। ऐसे बहुत से कारण होते है। जिससे की हमे अपने राशन कार्ड को अपडेट करना पढ़ता है।

राशन कार्ड को अपडेट करने के लिए खाद्य विभाग ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया जारी कर दिए है। जिसके माध्यम से आप अपना राशन कार्ड आसानी से अपडेट करा सकते है। लेकिन अभी भी बहुत सारे लोगो को इस बात की जानकारी नहीं होती है की वह अपना राशन कार्ड कैसे अपडेट कराये। और वह बहुत परेशान हो जाते है। तो हम इस आर्टिकल के माध्यम से क्रम से पूरी प्रक्रिया को जानेंगे की राशन कार्ड अपडेट ऑनलाइन कैसे किया जाता है।

ration card kaise update kiya jata hai 1

राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे अपडेट किया जाता है?

हम विस्तार से जानेंगे की राशन कार्ड अपडेट ऑनलाइन कैसे किया जाता है जिसका अवलोकन कर आप भी घर बैठे अपने मोबाईल फोन या कम्प्यूटर के माध्यम से राशन कार्ड को अपडेट कर सकते है –

  • राशन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  nfsa.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर इसके बाद आपको राशन कार्ड सर्विस के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • राशन कार्ड सर्विस के विकल्प को चयन करने के बाद अपने राज्य का नाम चयन करें।
  • अपने राज्य का नाम चयन करने के बाद उस राज्य का फूड पोर्टल ओपन हो जाएगा। जिसके बाद आपको अपना username और password डालने के बाद पोर्टल लॉगिन करना है।
  • अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया होंगे, तो पहले आप रजिस्ट्रेशन करके अपना username और password प्राप्त करेंगे। 
  • स्टेट फूड पोर्टल में लॉगिन की प्रक्रिया होने के बाद आपको सर्विस Ration Card को चयन करें।
  • उसके बाद राशन कार्ड अपडेट करने का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। उसके बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरे। 
  • फॉर्म अच्छे से भरने के बाद आपको निर्धारित किये गए सभी दस्तावेज को ऑनलाइन उपलोड कर देंना है।
  • सभी दस्तावेज अपडेट होने के बाद आपको सब्मिट बटन को चयन करना है। 
  • अगर आपके स्टेट फूड पोर्टल में राशन कार्ड अपडेट का ऑप्शन नहीं मिले। या फिर आपसे अपडेट की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है तब आप अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जा सकते है।
  • ग्राहक सेवा केंद्र में आप अपने सभी डिटेल्स लेकर जाए जिससे की राशन कार्ड अपडेट का आवेदन ऑनलाइन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाये लेकिन वहा आपको राशन कार्ड अपडेट करने का आवेदन फॉर्म देना होगा। 
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद एक निर्धारित समय में आपका राशन कार्ड अपडेट हो जायेगा।

राशन कार्ड ऑफलाइन अपडेट कैसे करें?

ऑफलाइन राशन कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को हम इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बतायेंगे। जिसका अवलोकन कर आप अपना राशन कार्ड अपडेट करवा सकते है।

  • राशन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको राशन कार्ड अपडेट फॉर्म की जरूरत पड़ेगी और फॉर्म खाद्य विभाग की कार्यालय या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र या तो फिर कॉमन सर्विस सेण्टर से प्राप्त कर सकते है। 
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म को अच्छे से ध्यानपूर्वक भरना होगा । जैसे – मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, राशन कार्ड संख्या , मोबाइल नंबर आदि।
  • फिर उसके बाद आप अपने राशन कार्ड में जो भी नये डिटेल अपडेट करवाना चाहते है, उसका विवरण फॉर्म में भरें। जैसे – पता, नए सदस्य का नाम जोड़ना या किसी सदस्य का नाम हटाना, मोबाइल नंबर आदि।
  • राशन कार्ड अपडेट फॉर्म को पूरी तरह सही-सही भरने के बाद आपको मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा।
  • फिर आवेदन फॉर्म में सबसे नीचे आवेदक का अंगूठे का निशान या हस्ताक्षर करना होगा।
  • राशन कार्ड अपडेट करने के लिए निर्धारित किये गये सभी दस्तावेज को एक साथ अटैच कर जमा करना है। 
  • अब राशन कार्ड अपडेट करने का फॉर्म की सभी जानकारी को अच्छे से पूरी तरह तैयार करने के बाद इस आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग में लिपिक/कियोस्क अधिकारी के पास जमा कारन होगा।
  • आपके द्वारा जमा किये आवेदन को जाँच करने के बाद एक निर्धारित समय के भीतर आपका राशन कार्ड अपडेट हो जायेगा। 

राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

राशन कार्ड अपडेट करने की सभी जरुरी दस्तावेज के नाम इस प्रकार से है जीससे की आपको राशन कार्ड अपडेट करने में मदद मिलेगा। 

  • पूर्व का राशन कार्ड निरस्तीकरण मूल समपर्ण प्रमाण पत्र।
  • बिजली/पानी बिल, नगर निकाय की गृहकर रशीद, वोटर पहचान पत्र की प्रमाणित फोटोकॉपी।
  • मैरिट सर्टिफिकेट नए शादीशुदा का नाम राशन कार्ड में अपडेट करना है तो। 
  • नए जन्म बच्चे का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने के लिए नगर निगम/नगर पालिका/पंचायत के द्वारा जारी किये जन्म प्रमाण पत्र।
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए पूर्व में जारी राशन कार्ड की फोटोकॉपी/शपथ पत्र।
  • मूल राशन कार्ड।
  • राशन कार्ड में उम्र परिवर्तन कराने हेतु जन्म प्रमाण पत्र या शिक्षा प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
  • राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, तलाकनामे की स्वप्रमाणित प्रति,  स्वप्रमाणित शपथ पत्र।
  • राशन कार्ड में नाम चेंज करने के लिए  प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित शपथ पत्र।
  • स्व प्रमाणित शपथ पत्र।
  • अन्य सभी दस्तावेज।

सारांश:-

राशन कार्ड अपडेट कराने के लिए खाद्य विभाग के आधिकारिक कार्यालय से या किसी ग्राहक सेवा केंद्र से अपडेट फॉर्म प्राप्त करें। फॉर्म में कार्ड की संख्या, मुखिया का नाम, पिता/ पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें। जो भी अपडेट करवाना चाहते हैं उसका पूरा विवरण भरें। जैसे- किसी का नाम जोड़वाना या कटवाना, मोबाइल नंबर जोड़वाना इत्यादि। आवेदन में  मुखिया का फोटो चिपकाएं। नीचे आवेदक का अंगूठा या हस्ताक्षर करवाकर विभागीय कार्यालय में जमा कर देवें। आवेदन की जांच उपरांत निर्धारित समय पर राशन कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड अपडेट करने से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर (FAQ)

राशन कार्ड कैसे अपडेट किया जाता है?

राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आपको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाना होगा। फिर राशन कार्ड सर्विस के ऑप्शन को सेलेक्ट कर अपने राज्य का नाम चयन करना होगा। जिससे की आपके राज्य का फ़ूड पोर्टल ओपन हो जाएगा। जहा पर आपको अपना username और password दर्ज कर लॉगिन करना है। फिर आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद निर्धारित किए गए सभी दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड करना है। फिर सभी दस्तावेज अपलोड होने के बाद सब्मिट बटन का चयन कर दे। इस प्रकार से आपका आनलाइन राशन कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

राशन कार्ड कितने दिनों में अपडेट हो जाता है?

राशन कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करने के लगभग 15 से 20 दिनों में आपका राशन कार्ड अपडेट हो जाता है।

राशन कार्ड अपडेट ऑफलाइन कैसे करें?

राशन कार्ड ऑफलाइन अपडेट करने के लिए खाद्य विभाग की कार्यालय या नजदीकी कॉमन सर्विस सेण्टर में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है। फिर आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को अच्छे से भरने के बाद निर्धारित सभी दस्तावेज को एक साथ अटैच करना होगा। फिर आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेज को खाद्य विभाग की कार्यालय में जाकर जमा करना होगा। फिर एक निर्धारित प्रक्रिया के बाद आपका राशन कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।

2 thoughts on “राशन कार्ड कैसे अपडेट किया जाता है?”

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in