राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है?

इसके बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे। खाद्य वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड गरीब व जरुरत मंद लोगो के लिए जारी किया गया है। जिससे की उनको कम कीमत पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जा सके। सरकार ने राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ ख़ास नियम भी बनाये है। जिससे जो लोग राशन कार्ड के लिए पात्र है उनको राशन कार्ड का फायदा मिलना चाहिए। जो लोग राशन कार्ड के लिए अपात्र है उन्हें राशन कार्ड का फायदा नहीं मिलना चाहिए।

लेकिन अभी भी बहुत से अपात्र लोगो को राशन कार्ड का फ़ायदा मिल रहा है तो उन्हें अपना राशन कार्ड तुरंत सरेंडर कर देना चाहिए। नहीं तो सरकार द्वारा उनके खिलाप कारवाई किया जाएगा। साथ ही उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जायेगा फिर बाद में दिए गए राशन का भुक्तान करना पड़ सकता है। खाद्य विभाग के द्वारा जारी किये गए नियमो के अनुसार राशन कार्ड किसी भी व्यक्ति का नहीं बन सकता है। यह एक निश्चित आय वर्ग के लोगो के लिए ही जारी किया है। राशन कार्ड बनवाने के नियम व सीमा सभी राज्यों में अलग-अलग है। ऐसे में आप सोच रहे है होंगे की राशन कार्ड बनाने की नियम क्या है, किसका राशन कार्ड नहीं बन सकता है? और किसका राशन कार्ड बन सकता है इन सभी के बारे में जानेंगे।

ration card kiska nahi ban sakta hai

राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है?

केंद्र सरकार के नियम अनुसार पात्र लोगो को ही राशन कार्ड द्वारा दिए गए सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।अर्थात जो लोग गरीब व जरुरत मंद है उनका राशन कार्ड बनना चाहिए और जो सक्षम है उनका राशन कार्ड नहीं बनना चाहिए। हम निचे जानेंगे की किसका राशन कार्ड नहीं बन सकता है?

  • आवेदक या उनके परिवार के किसी भी सदस्य का सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • ऐसे व्यक्ति या नागरिक जिनके पास 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक का फ्लॉट, मकान, प्लैट या बंगला है। वह राशन कार्ड नहीं बनवा सकता।
  • ऐसे व्यक्ति जिनके पास चार पहिया गाड़ी, कार या ट्रैक्टर आदि वाहन है वह राशन कार्ड के पात्र नहीं है।
  • ऐसे व्यक्ति जिनका वार्षिक आय 3 लाख से अधिक है, वे गांव से हो या शहर से हो वे राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं है।
  • ग्रामीण क्षेत्र के लोग जिनकी वार्षिक आय 2 लाख से ज्यादा होता है, उनका राशन कार्ड नहीं बन सकता है।
  • शहरी क्षेत्र के लोग जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा है, उनको राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल सकता।
  • ऐसे व्यक्ति जिनके पास 5 एकड़ जमीन है तथा इनकम टैक्स पेयर वालो का भी राशन कार्ड नहीं बन सकता है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होने पर वह राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का नाम उनके माता-पिता के राशन कार्ड में जोड़ा जायेगा।
  • परिवार के किसी सदस्य का नाम किसी अन्य राशन कार्ड पर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के पास किसी अन्य दूसरे राज्य का राशन कार्ड नहीं बना होना चाहिए।

राशन कार्ड किसका बन सकता है?

  • राशन कार्ड आवेदनकर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आपका उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की वार्षिक आय 1 लाख से कम होना चाहिए।
  • एक परिवार में सिर्फ परिवार के मुखिया के नाम पर ही राशन कार्ड बनेगा।
  • राशन कार्ड आवेदनकर्ता जरूत मंद होना चाहिए।

अक्सर पूछे गए सामान्य प्रश्न उत्तर (FAQ)

राशन कार्ड बनाने के लिए आय कितनी होनी चाहिए?

राशन कार्ड बनाने के लिए आपकी वार्षिक आय 1 लाख से कम होना चाहिए।

राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है?

ऐसे परिवार या व्यक्ति जिनके पास 10 वर्ग मीटर से अधिक जमीन, चार पहिया वाहन तथा शहरी क्षेत्र के लोगो की वार्षिक आय 3 लाख व ग्रामीण क्षेत्र लोगो की वार्षिक आय 2 लाख से ऊपर है। तब की स्थिति में राशन कार्ड नहीं बन सकता है।

राशन कार्ड की पात्रता क्या है?

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता के आधार पर आपकी आयु 18 वर्ष और निर्धारित दस्तावेज होनी चाहिए। आवेदक व उनके परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड खाद्य विभाग द्वारा जारी किया गया एक सरकारी जरुरी दस्तावेज है जिसके माध्यम से खाद्य सामग्री कम कीमत में वितरण किया जाता है। राशन कार्ड का उपयोग हम पहचान पत्र व अन्य कई कार्यो में सरकारी दस्तावेज के रूप में कर सकते है।

राशन कार्ड कौन जारी करता है?

देश के सभी राज्यों में राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। यही कारण है की सभी राज्यों के राशन कार्ड अलग-अलग होते है। इसलिए सभी राज्य में राशन कार्ड पर मिलने वाले सुविधाएं में भी अंतर पाया जाता है।

1 thought on “राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है?”

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in