राशन कार्ड कैसे चेक करे की किसके नाम से है?

इस लेख में राशन कार्ड कैसे चेक करे की किसके नाम से है? इसकी सभी प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी डॉक्यूमेंट है, जिसके द्वारा खाद्य सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है। अगर आप जानना चाहते है की राशन कार्ड किसके नाम पर है। तो उसे आप अपने मोबाईल फोन या कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते है। और साथ ही आप राशन कार्ड में कितने सदस्यों का नाम है उनकी सभी विवरण को देख सकते है।

राशन कार्ड किसके नाम पर है चेक करने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिससे की आप राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी ले सकते है। राशन कार्ड चेक करने के लिए खाद्य विभाग ने एक प्रोसेस जारी किया है। जिससे की आप असानी से राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ration card kaise check kare kiske naam me hai

राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करे इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

आर्टिकल का नामराशन कार्ड कैसे चेक करे कीसके नाम से है
विभागखाद्य विभाग
वेबसाइट सभी राज्य के लिए अलग-अलग वेबसाइट जारी किया गया है
लाभार्थीसभी राशन कार्ड धारक
उद्देश्यलाभार्थीओ को राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करना
पोर्टलनेशनल फ़ूड सेक्युरिटी पोर्टल

राशन कार्ड में किसका किसका नाम है कैसे पता करें?

पहला चरण में आपको nfsa.gov.in वेबसाइट को खोलना है

राशन कार्ड किसके नाम से है उसे चेक करने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट को खोलना होगा। इसके लिए आपको गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in लिख कर सर्च करना है।

दूसरा चरण Ration Cards के ऑप्शन का चयन करें

फिर खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको राशन कार्ड सम्बन्धी सभी जानकारी के ऑप्शन दिखाई देने लगेगा। हमे राशन कार्ड किसके नाम से है उसे चेक करना है, इसलिए हमे Ration Cards के ऑप्शन को चयन करना है। 

तीसरा चरण अपने राज्य का नाम चयन करना

इसके बाद Ration Card Details On State Portals के ऑप्शन को चयन करना है जिससे की भारत के सभी राज्यों का नाम लिस्ट में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम को ढूंढने के बाद उस को चयन करें।

चौथा चरण अपने जिला का नाम चुनना

अपने राज्य का नाम को चयन करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत जितने भी जिले होंगे उसका नाम लिस्ट ओपन हो जाएगी। लिस्ट ओपन होने के बाद हमे अपने जिले के नाम को ढूंढ कर उसे चयन कर देना है। 

पांचवा चरण अपने ब्लॉक का नाम चयन

अपने जिला का नाम का चयन करने के बाद अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है उसके सम्बंधित सभी ब्लॉक का नाम खुल जायेगा। जिसमे आपको अपने ब्लॉक का नाम चयन कर। अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो अपने एरिया का नाम चयन करेंगे।

छठवा चरण ग्राम पंचायत का नाम चुनना

ब्लॉक का नाम सिलेक्ट करने के बाद अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो उसके अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत का नाम दिखाई देने लगेगा। जिसमे से आप अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करेंगे।

सातवां चरण में अपना गावं का नाम सिलेक्ट करे

जैसे ही आप अपने ग्राम पंचायत का नाम सिलेक्ट करेंगे। फिर उससे सबंधित सभी गांव का नाम ओपन हो जायेगा। जहा से आप अपने गांव का नाम चुनेंगे। जिससे की गांव के सभी राशन कार्ड धारको के नाम खुल जायेगा।

आठवां चरण में राशन कार्ड नाम चेक करना

आपके गांव के सभी राशन कार्ड धारको का नाम ओपन हो जायेगा। जहा से आप राशन कार्ड किसके नाम पर है उसे चेक कर सकते है।

सारांश –

राशन कार्ड किसके नाम से है ये चेक करने के लिए खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर सर्च करें। इसके बाद होम पेज के मेनू में Ration Card Details On State Portals के विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर सभी राज्यों का नाम लिस्ट खुल जायेगा। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, कार्ड का प्रकार एवं राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करना है। फिर नाम के आगे डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या को सेलेक्ट करके राशन कार्ड किसके नाम से है चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड कैसे चेक करने से सम्बंधित प्रश्न(FAQ)

राशन कार्ड कैसे चेक करें की किसके नाम से है?

राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन करना होगा। फिर Ration Cards के ऑप्शन को चयन करें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals के ऑप्शन पर सिलेक्ट कर अपने राज्य, जिला, ब्लॉक ग्राम पंचायत एवं गांव का नाम सेलेक्ट करना है। उसके बाद आपके गांव के सभी राशन कार्ड धारको का नाम चेक कर सकते है।

अगर राशन कार्ड में नाम नहीं है आप क्या करें?

राशन कार्ड में किसी का नाम नहीं है तब खाद्य विभाग द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के आवेदन करने की सुविधा दिया गया है। जिसमे आपको फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेज को कार्यालय में जाकर जमा करना है। फिर आवेदन फॉर्म को चेक कर एक निर्धारित प्रक्रिया के बाद आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़वाये?

अगर आप अपने परिवार के ऐसे सदस्य नाम जोड़वाना चाहते है जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, तो आप राशन कार्ड में नया नाम जोड़वा सकते है। इसके लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। फिर उसके बाद उस नए सदस्य का नाम जुड़वाना है। उनका आधार कार्ड और मांगे गए जरुररी दस्तावेज को जमा करना होगा।

राशन कार्ड किसके नाम से बनता है?

राशन कार्ड सामान्यतः परिवार के मुखिया के नाम पर बनता है जिसमे परिवार के सभी सदस्यों का नाम जुड़ा रहता है। अगर परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं जुड़ा है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर राशन कार्ड में नाम जुड़वा सकते है।

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in