जैसा की आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में केंद्र सरकार कई सरकारी योजनाएं लाती रहती है। और सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए आजकल सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल या वेबसाइट उपलब्ध करा रखी है। जिसके माध्यम से आज इंटरनेट से जुड़ी हुई सभी जानकारी हम प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे ही सभी राज्यों में हर राज्य सरकार ने अपने सुविधा अनुसार वेबसाइट तैयार किया है।
राजस्थान में भी सभी राशन कार्ड धारियों के लिए कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। यदि आप राशन कार्ड से सम्बंधित कोई भी जानकारी लेना चाहते है तो राजस्थान के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in के माध्यम से ले सकते है।
राजस्थान राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें?
आप सभी जानते हैं कि राशन कार्ड से लेकर जितने भी सरकारी योजनाएं हमारे देश में लागू होती है तो उसे उसके देखने का तरीका इंटरनेट ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते हैं। बहुत से लोगों को इंटरनेट से ऑनलाइन देखने का तरीका पता नहीं रहता है जिससे वह राशन कार्ड में अपना नाम नहीं देख पाते हैं। इसीलिए राशन कार्ड मेंअपना नाम देखने के तरीका को स्टेप by स्टेप हम इस आर्टिकल के माध्यम से नीचे संक्षिप्त में बताने जा रहे हैं। कृपया इसे ध्यान से पढ़ें।
राशन कार्ड देखने का ऑनलाइन तरीका:-
- सबसे पहले राजस्थान के ऑफिसियल वेबसाइट food.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
- इसके बाद राशन कार्ड के विकल्प चयन करें।
- जिले वार राशन कार्ड विवरण को चयन करें।
- उसके बाद आपके राज्य के सभी जिले का नाम दिखाई देगा यहाँ ग्रामीण सहरी और सभी का राशन कार्ड देखने का विकल्प मिल जायेगा यहां अपने जिला का चयन करें।
- जिला को चुनने के बाद जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक का लिस्ट दिखाई देगा यहां अपने ब्लॉक का चयन कर ले।
- उसके बाद आपके ब्लॉक में आने वाले सभी ग्राम पंचायत का नाम दिखाई देगा इनमे से अपने ग्राम पंचायत का चुनाव करें
- आपके ग्राम पंचायत में आने वाले सभी गाँव का लिस्ट दिखाई देगा यहां अपने गाँव का चुनाव करें
- अब आपके गांव का FPS का नाम दिखाई देगा यहां से FPS Name का चयन कर लें
- अब आपके FPS के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्डधारियों का नाम और नंबर दिखाई देगा नंबर को चयन करें फिर नई टेब में राशनकार्डधारीय का पूर्ण विवरण दिखाई देगा
ये सभी प्रोसेस होने के बाद राशन कार्ड में अपना नाम देख सकेंगे।
राजस्थान के सभी जिले का लिस्ट जिसका ऑनलाइन राशन कार्ड की जानकारी उपलब्ध है –
S.No | District |
1. | अजमेर |
2. | अलवर |
3. | बासवाड़ा |
4. | बारां |
5. | बाड़मेर |
6. | भरतपुर |
7. | भीलवाडा |
8. | बीकानेर |
9. | बून्दी |
10. | चित्तौड़गढ़ |
11. | चूरू |
12. | दौसा |
13. | धौलपुर |
14. | डूंगरपुर |
15. | गंगानगर |
16. | हनुमानगढ |
17. | जयपुर |
18. | जैसलमेर |
19. | जालोर |
20. | झालावाड |
21. | झुंझुंनु |
22. | जोधपुर |
23. | करौली |
24. | कोटा |
25. | नागौर |
26. | पाली |
27. | प्रतापगढ |
28. | राजसमन्द |
29. | सवाई माधोपुर |
30. | सीकर |
31. | सिरोही |
32. | टोंक |
33. | उदयपुर |
सारांश –
राजस्थान राज्य में राशन कार्ड ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद राशन कार्ड के विकल्प को सेलेक्ट करके अपने जिला को सेलेक्ट करना पड़ेगा। फिर अपने ब्लॉक का नाम। उसके बाद अपने ग्राम पंचायत का नाम फिर गांव का नाम सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद राशन दुकान का नाम को सेलेक्ट करके राशन कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।
राजस्थान राशन कार्ड ऑनलाइन देखने से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
राजस्थान में राशन कार्ड में नाम कैसे देखें?
राजस्थान में राशन कार्ड में नाम देखना बहुत ही आसान है क्योंकी इंटरनेट की सहायता से आज हम घर बैठे सभी प्रकार के योजनाओं को ऑनलाइन देख पाते हैं और इसका भरपूर लाभ ले पाते हैं। इसी प्रकार राजस्थान के राशन कार्ड में किसका नाम है या नहीं है। ये सारी जानकारी घर बैठे देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले राजस्थान के खाद्य विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट food.rajasthan.gov.in को ओपन करना होगा। website खुलते ही इसमें राशन कार्ड के विकल्प दिखाई देगी। फिर डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव का नाम सभी को सेलेक्ट करने के बाद अंतिम में नाम लिस्ट दिखाई देगा। उसे क्लिक करते ही राशन कार्ड में अपना नाम देख सकते हैं।
मैं राजस्थान में अपना राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक कर सकता हूँ?
किसी भी राज्य का राशन कार्ड चेक करने के लिए उस राज्य के विभागीय वेबसाइट को खोलना होता है। उसके बाद होम पेज में खुले हुए विकल्पों की सभी शर्तों का पालन करते हुए अपना राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ठीक उसी प्रकार राजस्थान के विभागीय वेबसाइट food.rajasthan.gov.in खोलकर कर दिए हुए सभी विकल्पों का पालन करते हुए राजस्थान में अपना राशन कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।
राजस्थान राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान राशन कार्ड को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in को ओपन करके उसके अंदर दिए राशन कार्ड देखने के options का पालन कर राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान में कितने बीपीएल परिवार हैं?
केंद्र शासन ने प्रत्येक राज्य में राशन कार्ड हितग्राहियों को उनके आर्थिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग श्रेणी में बाँट दिया गया है। राजस्थान में इस श्रेणी के अंतर्गत बहुत से परिवार जुड़े हुए हैं। और बहुत से परिवार अन्य श्रेणी से जुड़ें हुए हैं। राजस्थान राज्य में निवास करने वाले ऐसे लोग हैं जो बीपीएल के श्रेणी से जुड़ें हुए हैं और योजना का लाभ ले पा रहे हैं। राजस्थान में 42 हजार, 049 परिवार बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। जो सभी प्रकार के सरकारी योजना का लाभ ले पा रहे हैं।
राजस्थान में राशन में क्या-क्या मिलता है?
राजस्थान राज्य सरकार ने खाद्य वितरण प्रणाली के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन दिए जाने की वायदे किये हैं। इस योजना के तहत राजस्थान राज्य सरकार द्वारा राज्य के एक करोड़ चार लाख लोगों को मुफ्त में राशन दिए जाएंगे। सभी कार्ड धारक परिवारों को मुफ्त में चना दाल, चीनी, सोयबीन रिफाइंड खाद्य तेल, आयोडाइज्ड नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, एवं धनिया पाउडर देंगे।
राजस्थान में फ्री राशन कब तक मिलेगा?
राजस्थान के राज्य सरकार ने राशन की सामग्री को मुफ्त में देने की घोषणा की थी लेकिन 2023 के अपडेट के अनुसार 30 जून 2023 तक देने का वादा किया था परन्तु नया अपडेट में दिसम्बर 2023 तक दिए जा सकते हैं। अगर आपने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करवा लिए हैं तो इसका लाभ आगे ले सकते हैं।