UP Ration Card NFSA पात्रता सूची में नाम कैसे ढूंढें?

इसके बारे में जानेंगे। आप सभी जानते ही है की राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट है। अगर आप अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको उत्तर प्रदेश एन एफ एस ए की पात्रता सूची में अपना नाम खोजना होगा। जिससे की आप भी राशन कार्ड का फायदा ले सके लेकिन अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिनको राशन कार्ड NFSA पात्रता सूची में अपना नाम चेक करना नहीं आता है और वह परेशान रहते है की हम UP Ration Card NFSA पात्रता सूची में नाम कैसे ढूंढें?

आपने अपना नाम राशन कार्ड की पात्रता सूची में अभी तक चेक नहीं किया है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से निचे पूरी प्रक्रिया को बतायेंगे। जिसका अवलोकन कर आप अपना नाम nfsa up पात्रता सूची में चेक कर सकते है। इसके साथ ही राशन कार्ड की लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? इसके बारे में भी जानकारी देंगे। जिससे की आप घर बैठे अपने मोबाईल फोन या कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन ग्राम पंचायत या नगर पंचायत में राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते है।

ration card suchi me name dekhen

UP Ration Card NFSA पात्रता लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

nfsa up की पात्रता लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे बताये गए सभी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़िए। जिससे आप असानी से राशन कार्ड स्टेटस लिस्ट चेक कर सकते है –

खाद्य विभाग की अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा

सबसे पहले अपने मोबाईल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र या गूगल खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करना है। जिससे उत्तर प्रदेश राज्य की खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाएगा। 

nfsa up की पात्रता लिस्ट में नाम खोजें के ऑप्शन को चयन करना है

खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने पर आपको लेफ्ट साइड में एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में खोजें का ऑप्शन दिखाई देगा। जहा आपको nfsa ration card status check के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। 

राशन कार्ड संख्या चेक

उसके बाद आपको दो आप्सन दिखाई देगा। जहा आप राशन कार्ड नंबर चेक करने के विकल्प को सिलेक्ट करेंगे।

अपनी डिटेल भरकर सबमिट करना है

इसके बाद आपको राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको दिए गए अंगो को निर्धारित बॉक्स पर भरना होगा। इसके बाद आपको ढूंढे के ऑप्शन को चयन करना होगा।

nfsa up की पात्रता लिस्ट चेक करे

पूरी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट बटन को चयन करना है। जिसके बाद आपको एन.एफ.एस.ए. राशन कार्ड स्टेटस लिस्ट दिखाई देगा। जहा आपके राशन कार्ड से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई देने लगेगा। जहा से पात्रता सम्बन्धी जानकारी भी आपको दिखाई देगी।

राशन कार्ड विवरण चेक करे

अगर आपको राशन कार्ड नंबर याद नहीं है तब आपको nfsa ration card status check के ऑप्शन को चयन करने के बाद अपना जिला का नाम, क्षेत्र, राशन कार्ड के प्रकार और अपना नाम दर्ज करे। फिर दिए गए कुछ अंको को निर्धारित डिब्बे में दर्ज कर खोजें के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। 

अपना नाम सिलेक्ट करे

पूरी जानकारी के साथ अपना नाम सर्च करने पर आपके नाम से जितने भी लोग है उन सभी का नाम लिस्ट दिखाई देने लगेगा। जहा से आपको अपना नाम ढूंढ लेना है। फिर आपको अपना नाम मिल जाने के बाद आपके नाम के सामने View के ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।

nfsa up की पात्रता लिस्ट में नाम देखें

आप जैसे ही View के ऑप्शन को चयन करेंगे। आपके सामने पात्रता से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। जहा से आप अपने नाम के साथ राशन कार्ड से सम्बंधित विवरण चेक कर सकते है।

इस प्रकार से आप uttar pradesh nfsa ration card status check कर सकते है कि इसमें हमारा नाम है या नहीं। uttar pradesh nfsa ration card status check चेक करने के बाद अगर आपकाे अपना नाम दिखाई नहीं दे रहा है या किसी भी तरह की कोई अन्य परेशानी आ रही है तब आपको nfsa की पात्रता लिस्ट में भी अपना चेक करें।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) क्या है?

भारत सरकार ने सांसद द्वारा पारित, राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act 10 सितम्‍बर, 2013 को अधिसूचित किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्‍य एक गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए नागरिको को सब्सिडी मूल्य पर खाद्य पदार्थो की पर्याप्‍त मात्रा उपलब्‍ध कराते हुए मानव जीवन-चक्र को ध्यान में रखते हुए खाद्य और पौष्टिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य पदार्थो को प्राप्‍त करने के लिए 75% आबादी ग्रामीण इलाको में एवं  50% आबादी शहरी इलाको में कवर प्रावधान है। इसी प्रकार लगभग दो-तिहाई आबादी कवर की जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत पात्र व्‍यक्‍ति चावल/गेहूं/3 रूपए/2 रूपये रूपए प्रति किलोग्राम पर 5 किलोग्राम खाद्य पदार्थ प्रति व्‍यक्‍ति प्रति माह प्राप्‍त करने का हकदार है। मौजूदा अंत्‍योदय अन्‍न योजना परिवार, जिनमें निर्धन गरीब व्‍यक्‍ति शामिल हैं। जिनको 35 किलोग्राम खाद्य पदार्थ प्रति परिवार प्रति माह प्राप्‍त करते है।

अक्सर पूछे गए सामान्य प्रश्न उत्तर (FAQ)

NFSA क्या है?

NFSA का पूरा नाम National Food Security Act होता है जिसका हिंदी अर्थ “राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियमहोता है। भारत सरकार ने सांसद द्वारा पारित राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षाअधिनियम (National Food Security Act 10 सितम्‍बर, 2013 को अधिसूचित किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्‍य एक नियमानुसार जीवन जीने के लिए नागरिको को सब्सिडी मूल्य पर बेहतर खाद्य पदार्थो को पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध कराते हुए मानव जीवन-चक्र को ध्यान में रखते हुए खाद्य और पौषणिक सुरक्षा प्रदान करना है।

राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम कैसे चेक करें?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद आपको एन.एफ.एस.ए.के पात्रता लिस्ट में अपना चेक कर सकते है। इसके अलावा आप राशन कार्ड नम्बर और अपने नाम के द्वारा भी ऑनलाइन नाम चेक कर सकते है।

एन.एफ.एस.ए.के पात्रता लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें?

राशन कार्ड का एन.एफ.एस.ए.की पात्रता लिस्ट समय-समय पर अपडेट होते रहते है। इसलिए आपको कुछ दिनों तक इन्तजार करना होगा। अगर ज्यादा दिन इंतजार करने के बाद भी आपका नाम पात्रता लीस्ट में नहीं आ रहा है। तब हो सकता है की लीस्ट से आपका नाम कट गया होगा या फिर आप राशन कार्ड एन.एफ.एस.ए. के लिए आप अपात्र हो गए हो और इसका सभी कारण की जानकारी लेने के लिए आपको खाद्य विभाग की कार्यालय में जाकर पता करना होगा।

एन.एफ.एस.ए.के तहत दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ की कीमत क्या है?

एन.एफ.एस.ए.के तहत दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ की कीमत है चावल 3 रुपये प्रति किलो, गेहू 2 रुपये प्रति किलो, शक़्कर 13.50 .

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in