आज के इस आर्टिकल में हम आपको राशन कार्ड 2024 में कैसे बनाते है? इसके बारे में जानकारी देंगे। जैसा कि हम सभी जानते है कि राशन कार्ड सरकार की एक बड़ी योजना है। जिसके माध्यम से जिस व्यक्ति के पास राशन कार्ड होता है उसे कम कीमत में राशन मिलता है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप आसानी से राशन कार्ड बना सकते है। राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन किए जा सकते है। इस आर्टिकल में आपको दो तरीकों से राशन कार्ड बनाने की जानकारी दी गई है।
राशन कार्ड के द्वारा सरकार गरीब जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराती है। जिससे कि जरूरतमंद लोगों को भरपेट खाना मिल सके। लेकिन अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको राशन कार्ड के बारे में जानकारी नहीं होती है और वह सोचते हैं कि हम नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं? तो चलिए हम इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानेंगे कि आप नया राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं और राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको क्या-क्या दस्तावेज की जरूरत है?
राशन कार्ड बनाने के लिए योग्यता
राशन कार्ड बनाने के लिए व्यक्ति की कुछ योग्यताएं महत्वपूर्ण होती है जो निम्न है-
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी के पद पर न हो।
- आवेदक के पास चार पहिया वाहन न हो।
- आवेदक 10,000 प्रतिमाह से अधिक न कमाता हो।
- परिवार की स्थिति आर्थिक तौर पर कमजोर हो।
राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज 2024
राशन कार्ड बनाने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ जमा करवानी होती है। अलग-अलग राज्यों में दस्तावेजों में कुछ बदलाव हो सकते है। इसलिए आप अपने राज्य के दस्तावेज से सम्बंधित जानकारी खाद्य अधिकारी या ग्राम पंचायत कार्यलय से प्राप्त कर लें। सामान्य रूप से निम्न दस्तावेज राशन कार्ड के लिए जरूरी है-
- आवेदक के पासपोर्ट साइज 3 फोटो।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक कॉपी।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- वोटिंग आईडी।
- पैन कार्ड।
राशन कार्ड 2024 में कैसे बनाएं?
राशन कार्ड बनाने के दो तरीके है इनके विस्तार से जानकारी दी गई है जो आपके लिए मददगार होगी।
ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनाएं?
ऑनलाइन राशन कार्ड बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको राशन कार्ड की अधिकारिक साइट पर जाना होगा। नीचे आपको कुछ स्टेप दिए गए है। इन स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से राशन कार्ड बना सकते है-
- राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले राज्य के अधिकारिक वेबसाइट में जाएं।
- साइट के होम पेज पर आपको Sign Up/Register के ऑप्शन मिलेगा इस को चयन करें। चयन करते ही पब्लिक लॉग इन का विकल्प आएगा इसे चयन करें।
- चयन करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। इसमें ’New User Sign Up Here’ के विकल्प को चयन करना है। फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- फार्म में दी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भर लें और सब्मिट विकल्प को चयन कर दें। सब्मिट करने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, जिसे आपको सुरक्षित रखना है।
- पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आपको पोर्टल को लॉगिन करना होगा। इसमें आपको ’Common Registration Facility’ का विकल्प मिलेगा, इस को चयन करना होगा। चयन करने के बाद इसका एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा।
- इस फॉर्म को भी ध्यानपूर्वक भरना है और मांगे जाने वाली सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है और सब्मिट कर देना है।
- सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको आवेदन की रसीद मिल जाएगी, जिसे प्रिंट करके सुरक्षित रख लेना है।
ऑफलाइन राशन कार्ड कैसे बनाएं?
ऑफलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आप नजदीकी ई-मित्र से फॉर्म प्राप्त कर सकते है। नीचे आपको कुछ स्टेप दिए गए है। इन स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से राशन कार्ड बना सकते है-
- सबसे पहले आप नजदीक के ई-मित्र से फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। अगर आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है तो आप ई-मित्र में काम कर रहे किसी व्यक्ति की मदद भी ले सकते है।
- फॉर्म भरने के बाद फॉर्म पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवाकर फॉर्म के नीचे अटैच कर दें।
- फॉर्म पूरा होने के बाद इसे खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं। आवदेन जमा करने के बाद उसकी रसीद ले लें।
- फॉर्म जमा करवाने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी और निर्धारित समयावधि के बाद आपको राशन कार्ड दे दिया जाएगा।
राशन कार्ड बनवाने से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
राशन कार्ड 30 दिन के भीतर बन जाता है। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आवदेन फॉर्म में कोई भी गलती न हो। अगर आवेदन फॉर्म में गलती होगी तो राशन कार्ड बनने में देरी हो सकती है।
राशन कार्ड के लिए आवेदन हुआ है या नहीं, कैसे चैक करें?
राशन कार्ड की अधिकारिक साइट पर जाना होगा और राशन कार्ड सर्विस को सेलेक्ट करके देखना होगा कि आपका नाम ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में है या नहीं।
क्या राशन कार्ड बनाने के लिए पैसे लगते है?
हां राशन कार्ड बनवाने के लिए 45 रूपये तक का शुल्क लगता है। यह अलग-अलग जगहों में बदल सकता है लेकिन 45 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लगता है। अगर कोई अधिक पैसों की मांग कर रहा है तो आप उसकी शिकायत खाद्य विभाग में कर सकते है।
राशन कार्ड बनने के कितने समय बाद राशन मिलना शुरू होता है?
अगर आपका नाम ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में दिखाया जा रहा है तो राशन कार्ड बनने के तुरंत बाद आपको राशन मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर राशन कार्ड से जुड़ा होना चाहिए क्योंकि परिवार के सदस्यों के आधार पर ही राशन मिलता है। राशन लेने के लिए आप राशन दुकान के पास जाकर राशन ले सकते है। अगर दुकानदार राशन देने से मना कर रहा है तो आप खाद्य कार्यालय में शिकायत भी कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में क्रम से पूरी प्रोसेस बताई गई है। इससे आप जान गए होंगे कि राशन कार्ड कैसे बनाते है? अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई डाउट है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आपके सभी डाउट क्लियर कर दिए जाएंगे।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वे भी राशन कार्ड बनवा सकें और इसका लाभ उठा सकें।
I am new ration card I am ready married