नरेगा मास्टर रोल ऑनलाइन कैसे देखें : तो सबसे पहले यह जानेंगे कि अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन कैसे देख सकते है? भारत में केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी राज्यों में नरेगा योजना लागू किये गए हैं जिसके माध्यम से सरकार गरीब मजदूर लोग खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय-समय पर रोजगार प्रदान करते रहते हैं। जिसके चलते लोगों को रोजी मिल पाती है।
नरेगा योजना के तहत लोगों को जॉब कार्ड जारी किये जाते हैं। और इसी के अंतर्गत मजदूर कार्य करते हैं। इस योजना के अंतर्गत होने वाले कार्य को ग्राम पंचायत द्वारा चलायी जाती है। किसी भी ग्राम पंचायत में नरेगा योजना के तहत होने वाले कार्य जिसमें जॉब कार्ड धारक मजदूरों की हाजिरी साप्ताहिक मस्टर रोल के द्वारा भरी जाती है। और भुगतान भी मस्टर रोल के द्वारा ही की जाती है। इस मास्टर रोल में किसी भी जॉब कार्ड धारक का जितने हाजिरी दर्ज की जाती है। उसे उतने ही दिन की मजदूरी मिलती है। अगर आप मस्टर रोल चेक करना चाहते हैं कि आपका हाजिरी सही भरा है या नहीं तो घर बैठे ही ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन?
भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नरेगा योजना को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए एक ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जॉब कार्ड से संबंधित सभी जानकारी मौजूद है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस वेब पोर्टल के बारे में मालूम ही नहीं है। तो चलिए हम आपको नीचे दिए गए आर्टिकल के माध्यम से स्टेप by स्टेप बताते हैं की नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन कैसे देखें?
कृपया इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अवलोकन करें :
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें।
- इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय के ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in वेब पोर्टल टाइप करके सर्च करें।
- वेब पोर्टल खुल जाने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर सभी राज्यों का नाम लिस्ट दिखाई देगा।
- यहाँ अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है जैसे- आप छत्तीसगढ़ राज्य से हैं तो छत्तीसगढ़ सेलेक्ट करें।
- फिर इसमें राज्य के अंतर्गत जिले का नाम लिस्ट दिखाई देगा। उसमें अपना जिला सेलेक्ट करना हैं।
- इसके बाद जिला के अंतर्गत ब्लॉक का नाम लिस्ट खुल जायेगा। इसमें अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है।
- ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करते ही ब्लॉक के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों का नाम लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।
- ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर अलग-अलग विकल्प दिखाई देगा। यहाँ पर हमें मस्टर रोल देखना है, इसलिए R2. Demand, Allocation & Musteroll वाले सेक्शन में जाना है। इसके बाद Muster Roll के विकल्प को सेलेक्ट करना है।
- अब अगले स्टेप में सबसे पहले वित्तीय वर्ष या साल को सेलेक्ट करें। इसके बाद Filled Muster Roll को सेलेक्ट करें।
- फिर कार्य का नाम चुनें जिसका मस्टर रोल देखना चाहते हैं। कार्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एम.एस.आर. संख्या को चुनें।
- कार्य का नाम और एम.एस.आर. संख्या को सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर आपको मस्टर रोल दिखाई देने लगेगा। इसमें जॉब कार्ड धारक का नाम, प्रतिदिन की मजदूरी, कुल हाजिरी, देय राशि, कुल भुगतान की राशि इत्यादि सभी विवरण दिखाई देगा। इस तरह आप घर बैठे ही बहुत आसानी से मस्टर रोल चेक कर सकते हैं।
नरेगा लिस्ट देखने के लिए राज्यवार लिंक –
क्रमांक | राज्य का नाम | वेबसाइट |
1. | ओडिशा | nregastrep.nic.in |
2. | सिक्कीम | |
3. | पंजाब | |
4. | तमिलनाडू | |
5. | उत्तराखंड | |
6. | दादरा और नागर हवेली | |
7. | लक्षद्वीप | |
8. | राजस्थान | |
9. | त्रिपुरा | |
10. | पश्चिम बंगाल | |
11. | दमन और दीव | |
12. | पुडुचेरी | |
13. | हिमाचल प्रदेश | |
14. | कर्नाटक | |
15. | तेलांगना | |
16. | असम | |
17. | गुजरात | |
18. | जम्मू और कश्मीर | |
19. | केरल | |
20. | मणिपुर | |
21. | मेघालय | |
22. | उत्तर प्रदेश | |
23. | अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | |
24. | गोवा | |
25. | महाराष्ट्र | |
26. | मिजोरम | |
27. | लद्दाख | |
28. | चंडिगढ़ | |
29. | अरुणाचल प्रदेश | |
30. | छत्तीसगढ़ | |
31. | नगालैंड | |
32. | आंध्र प्रदेश | |
33. | बिहार | |
34. | हरियाणा | |
35. | झारखंड | |
36. | मध्य प्रदेश |
नरेगा लिस्ट से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
आप मस्टर रोल कैसे चेक करते हैं?
अगर आपने नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य किया है लेकिन अभी तक आपकी मजदूरी राशि भुगतान नहीं की गयी है तो आप ऑनलाइन मस्टर रोल चेक कर सकते हैं। यहाँ ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर उपलब्ध है। इसके लिए nrega.nic.in को सर्च करके ओपन करना होगा। फिर मेनू बार में सभी राज्य का नाम लिस्ट खुल जायेगा। इसके बाद अपना राज्य सेलेक्ट करके बाकी पूछे गए सभी विकल्पों का चयन हेतु पालन करते हुए मस्टर रोल चेक कर सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आपने नरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बनवाया है और जॉब कार्ड में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले नरेगा के आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन करें। फिर राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद Proceed बटन को सेलेक्ट करें। फिर Job Card/Employment Register को चुनें। फिर आपके सामने स्क्रीन पर सभी जॉब कार्ड धारकों का नाम लिस्ट खुल जाएगी। और इस तरह जॉब कार्ड में आप अपना नाम देख सकते हैं।
मस्टर रोल क्या होता है?
मस्टर रोल केवल नरेगा में ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े कारखानों में भी उपस्थिति प्रबंधन के रूप में कार्य करने वाले श्रमिकों की सूची को संदर्भित करता है। नरेगा के अंतर्गत चालूगत कार्य में मजदूरों या श्रमिकों द्वारा भरे जाने वाले मांगपत्र के आधार पर मस्टर रोल तैयार किये जाते हैं। जिसमें मजदूरों का नाम, मस्टर रोल संख्या, साप्ताहिक कार्य दिवस, आदि लिखे हुए होते हैं। इसमें मजदूरों के कार्य उपस्थिति अनुसार हाजिरी दर्ज की जाती है। इसे ग्राम रोजगार सहायक या मेट द्वारा भरा जाता है। और सप्ताह के अंत में कुल हाजिरी योग करके जनपद कार्यालय के ओपेरटर द्वारा राशि को ऑनलाइन खाता में चढ़ा दिया जाता है।
मनरेगा में एनएमआर क्या है?
मनरेगा में एनएमआर(NMR) या नॉमिनल मस्टर रोल का अर्थ या मतलब है- इसमें कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी जो दैनिक वेतन के भुगतान के आधार पर कार्यरत होते हैं। इसमें समेकित वेतन पर पूर्णकालिक या अंशकालिक के आधार पर कर्मचारी के रूप में नियोजित व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं।
मनरेगा का नया नाम क्या है?
मनरेगा का पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम है। लेकिन भारत सरकार ने राष्ट्रिय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मनरेगा योजना के नाम को गंभीरता लेते हुए संक्षिप्त में नया नाम दे दिया है। अब नया नाम महात्मा गांधी नरेगा रखा गया है।