राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए क्या करना चाहिए? राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण शामिल होता है। जिसके आधार पर सरकार द्वारा दिए गए योजनाओं का लाभ मिलते रहता है। अगर आपके घर में किसी की शादी हुई है या फिर बच्चे का जन्म हुआ है। तब की स्थिति में आप राशन कार्ड में उनका नाम जुड़वा सकते हैं। जिससे कि आपको राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का लाभ मिलता रहे।
अगर आप अपने राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने का सोच रहे हैं। पर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जुड़वाएं? तो चलिए हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि आप ऑनलाइन घर बैठे राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़वा सकते हैं? जिसकी सभी जानकारी हम नीचे स्टेप बाय स्टेप जानेंगे।
नये नाम जोड़ने के लिए राशन कार्ड में जरुरी दस्तावेज
- ओरिजिनल राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे का माता-पिता का आधार कार्ड
- विवाह प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पति का मूल राशन कार्ड
- माता-पिता के राशन कार्ड में नाम हटाने का प्रमाण पत्र।
राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया
- राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको अपना लॉगिन आईडी बनाना होगा। फिर लॉगिन करना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर Add New member विकल्प को चयन करना होगा।
- जिससे राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- फिर आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को अच्छे से भरे।
- उसके बाद आवेदन फार्म के साथ परिवार के राशन कार्ड और नए सदस्य का आधार अपलोड करना हैं।
- उसके बाद submit कर देना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे सेव कर लेना है या नोट कर लेना हैं। जिससे कि जरूरत पड़ने पर आप इसका उपयोग कर सके।
- उसके बाद कुछ आफिसियली प्रक्रिया के बाद आपके राशन कार्ड में 15 से 20 दिनों के बाद नए सदस्य का नाम जोड़ दिया जाएगा।
सारांश:-
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। फिर लॉगिन करना होगा। जिसके बाद आवेदन फार्म खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को दर्ज करें। उसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ पूछे गए सभी दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड कर Submit कर दे। फिर वेरिफिकेशन होने के बाद नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।
सामान्य प्रश्न(FAQ)
राशन कार्ड में सदस्य कैसे बढ़ाएं?
राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। फिर लॉगिन आईडी बनाकर लॉगिन करना होगा। फिर आपको Add New member विकल्प को चयन करना होगा। उसके बाद नए सदस्य का नाम जोड़ने वाला आवेदन फार्म खुल जाएगा। फिर पूछे गए सभी जानकारी को अच्छे से भरने के बाद सबमिट कर देना है। उसके बाद लगभग 15 से 20 दिनों में राशन कार्ड में नए सदस्य बढ़ा दिया जाएगा।
कितने वर्ष के बच्चों के नाम राशन कार्ड में जोड़ा जा सकता है?
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने का कोई निश्चित उम्र तय नहीं किया गया है। आप बच्चे का राशन कार्ड बनवाने के बाद राशन कार्ड में नाम जुड़वा सकते हैं। अर्थात आप लगभग 2 से 3 साल में बच्चे का नाम जुड़वा सकते हैं।
राशन कार्ड में बच्चे का नाम कैसे जोड़े?
राशन कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए आपको खाद्य विभाग की कार्यालय में जाना होगा। उसके बाद वहां बच्चे का नाम जोड़ने का फॉर्म प्राप्त करना होगा। उसके बाद आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को अच्छे से भरने के बाद निर्धारित की गई दस्तावेज को अटैच करना होगा। फिर कार्यालय अधिकारी के पास जाकर फॉर्म जमा कर देना होगा। फिर एक निर्धारित समय के बाद आपके राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ दिया जाएगा।