मेरा राशन ऐप क्या है?

इस लेख में हम मेरा राशन ऐप से सम्बंधित सभी जानकारियों के बारे में जानेंगे। प्रधान मंत्री ने मेरा राशन ऐप का शुरुवात किया है। जिसके माध्यम से देश के श्रमिक नागरिको को आर्थिक मदद मिलेगा। जिससे की जब श्रमिक मजदुर काम करने के लिए एक गांव या शहर से दूसरे गांव या शहर में जाते है। तब उनको अपने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सभी जानकारियो को अपने मोबाईल फोन से देखने के लिए मेरा राशन ऐप की सुरवात की गई है।

सरकार ने लांच किया मेरा राशन ऐप का उपयोग कर देश के श्रमिक नागरिको को राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी का फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस ऐप को 32 राज्य और 32 केंद्र शासित प्रदेश में जारी किया गया है। अगर आप भी मेरा राशन ऐप का लाभ लेने के लिए अपने मोबाइल फोन में मेरा राशन ऐप डाउनलोड कैसे करें और मेरा राशन ऐप का इस्तेमाल कैसे करें। साथ ही मेरा राशन ऐप का फायदा क्या है। यह सोच रहे है तो इसकी सभी जानकारी को इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे। जिससे की आप मेरा राशन ऐप क्या है इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Mera-Ration-App

मेरा राशन मोबाईल ऐप क्या है?

मेरा राशन ऐप को वन राष्ट्र वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत जारी किया गया है। जिससे सभी राशन कार्ड धारक जो वन राष्ट्र वन राशन कार्ड योजना का लाभ ले रहे है। वे सभी लोग Mera Ration App का फायदा ले सकते है। इस मेरा राशन ऐप को प्रवासी लोगो की मदद के लिए बनाया गया है। मेरा राशन ऐप को दो भाषा हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध कराया गया है।

मेरा राशन ऐप डाउनलोड कैसे करें?

  • मेरा राशन ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर Mera Ration App टाइप करके सर्च करना होगा।
  • फिर आपको अपने मोबाईल फोन में Mera Ration App डाऊनलोड कर लेना है।
  • डाउनलोड होने के बाद मेरा राशन ऐप को चयन कर ओपन कर लेना है।
  • मेरा राशन ऐप ओपन होने के बाद आपसे पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है।
  • इस प्रकार आप मेरा राशन कार्ड ऐप का इस्तेमाल कर राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी का फायदा ले सकते है।

मेरा राशन ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

मेरा राशन मोबाईल ऐप में पंजीयन कैसे करें इसकी सारी प्रक्रिया को निचे बता रहे है। जिसे अवलोकन कर आप भी मेरा राशन मोबाईल ऐप में रजिस्ट्रशन कर सकते है –

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाईल फोन में ‘मेरा राशन’ ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • मेरा राशन ऐप को डाउनलोड करने के बाद ओपन करेंगे।
  • ओपन होने के बाद आपके सामने अंग्रेजी और हिंदी दो भाषा आएगी। जिसमे आपको एक विकल्प को चुनना होगा।
  • फिर एक न्यू पेज खुल जायेगा जहा रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चयन करेंगे।
  • जहा पर आपको राशन कार्ड का विकल्प आएगा।
  • उस विकल्प में राशन कार्ड का नंबर डाल कर चयन करना है।
  • उसके बाद आपके सारी राशन कार्ड की जानकारिया दिखाई देने लग जाएगी।
  • जहा से आप राशन कार्ड धारक के पुरे परिवार की जानकारी ले सकते है।
  • फिर निचे अपने स्टेट, प्रवास की तारीख, प्रवास की स्थान आदि को भरेंगे।
  • सभी जानकारी को अच्छे से भरने के बाद सब्मिट दबाएंगे।
  • फिर आपके मोबाईल में एक मैसेज आएगा।
  • फिर आपका रजिस्ट्रेशन मेरा राशन ऐप में हो जायेगा।

मेरा राशन कार्ड ऐप के क्या फायदा है?

भारत सरकार ने लॉन्च किया मेरा राशन ऐप जिससे नागरिको को फायदे मिल रहे है –

  • मेरा राशन ऐप का इस्तेमाल कर प्रवासी उम्मीदवार भी अपना रजिस्ट्रेशन कही से भी करवा सकते है।
  • मेरा राशन मोबाईल ऐप से आप लेन देन की सभी जानकारियों को चेक कर सकते है।
  • इस ऐप का उपयोग कर आप पिछले माह की सभी राशन वितरण को चेक कर सकते है।
  • इस मेरा राशन ऐप का उपयोग कर राशन दुकानों की जानकारी ले सकते है।
  • मेरा राशन ऐप से आप कही से भी राशन प्राप्त कर सकते है।
  • मेरा राशन कार्ड से आप सरकार द्वारा दिए गए राशन समानो के बारे में जानकारी ले सकते है।

मेरा राशन मोबाईल ऐप में लेन देन की जानकारी को कैसे देखे?

  • मेरा राशन मोबाईल ऐप को ओपन करना होगा।
  • फिर आपको मेरा राशन ऐप पर अपनी भाषा का चयन करना होगा।
  • फिर आपको your recent transaction का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। जिसको चयन करन होगा।
  • जिसके बाद आपको मेरा राशन मोबाइल ऐप से राशन कार्ड से सम्बंधित सभी लेन देन दिखाई दे रही होगी।

वन नेशनल वन राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

  • वन नेशनल वन राशन कार्ड में आपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ONORC का ऐप खोलना होगा। ONORC ऐप में अपना भाषा का चयन करना है।
  • जहा पर आपको वन नेशनल वन राशन कार्ड का स्टेटस का आप्शन दिखाई देगा, जिसे चयन कर।
  • फिर आपके सामने वन नेशनल वन राशन कार्ड का स्टेटस खुल जायेगा।

सारांश:-

मेरा राशन ऐप ‘Mera Ration App’ राशन कार्ड धारकों को राशन दुकानों की स्थिति एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कराये गए हैं। इस ऐप की सहायता से पिछले छः महीने की लेन-देन की पूरी विवरण प्राप्त कर सकते हैं। और इस ऐप के माध्यम से ये भी जान सकते हैं कि अभी तक आपको कितना राशन मिला है और कितना राशन मिल सकता है।

मेरा राशन ऐप से सम्बंधित पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

मेरा राशन मोबाईल ऐप कैसे खोले?

मेरा राशन मोबाईल ऐप को खोलने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर मेरा राशन ऐप टाइप कर इंस्टॉल करेंगे। फिर ऐप इंस्टॉल होने के बाद आप अपने मोबाईल फोन में मेरा राशन ऐप को खोल कर इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।

क्या है वन नेशनल वन राशन कार्ड स्किम?

वन नेशनल वन राशन कार्ड के माध्यम से देश के नागरिक किसी भी राज्य में जाकर पीडीएस की दुकान में राशन कार्ड के द्वारा राशन सामान ले सकते है। लेकिन अब ONORC स्किम बदलकर नई स्किम मेरा राशन मोबाईल ऐप का लांच किया गया है।

मेरा राशन मोबाईल ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

आप अपने मोबाईल फोन में गूगल प्ले स्टोर में जाकर मेरा राशन ऐप को डाउनलोड कर सकते है।

राशन कार्ड की जानकारी कैसे चेक किया जाता है?

राशन कार्ड की जानकारी को आप सरकार द्वारा लांच किया गया मोबाईल एप्लीकेशन मेरा राशन ऐप को इंस्टॉल कर राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in