महाराष्ट्र राज्य जनसँख्या की दृष्टि से देखा जाये तो एक बहुत बड़ा राज्य है। जहाँ पुणे सिटी और मुंबई सिटी जैसे बड़े शहर घने आबादी वाला स्थान है। यहाँ बहुत से परिवार राशन कार्ड से लाभान्वित हैं। महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा ऑनलाइन एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है ताकि प्रत्येक नागरिक घर बैठे राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी एवं विवरण को देख सकें।
महाराष्ट्र राज्य में राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। तो चलिए क्रम से एक एक कर के जानते है की महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें।
महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2024 ?
अगर आप महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी हैं और राशन कार्ड के लिए आवेदन किये हैं। और अभी तक राशन कार्ड लिस्ट में नाम आया है कि नहीं यह जानना चाहते है तो इसके लिए खाद्य विभाग के वेब पोर्टल rcms mahafood गूगल पर सर्च करना होगा। या तो डायरेक्ट rcms.mahafood.gov.in वेबसाइट ओपन करना होगा जहाँ महाराष्ट्र राशन कार्ड mahafood rcms ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। लेकिन बहुत से लोगों को राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने का तरीका मालूम नहीं होता। इस कारण आर्टिकल के माध्यम से हम आपको तरीका क्रम से बता रहे हैं। कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और जानकारी लें।
rcms.mahafood.gov.in वेबसाइट खोले
महाराष्ट्र सरकार की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rcms.mahafood.gov.in को ओपन कर ले।
कैप्चा कोड भरें
वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद स्क्रीन में कैप्चा कोड भरने का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां कैप्चा कोड को भर लेना है फिर वेरीफाई बटन को सेलेक्ट कर वेरीफाई कर लेना है।
उसके बाद महाराष्ट्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का लिस्ट दिखाई देगा यहां से अपना जिला चयन कर DFSO को सेलेक्ट कर लेना है। उसके बाद राशन कार्ड के प्रकार को चयन कर wiew रिपोर्ट को सेलेक्ट करके रिपोर्ट देखना है।
अब आपके जिले के अंतर्गत आने वाले सभी DFSO का नाम दिखाई देगा। यहां से अपना DFSO का चयन कर लेना है।
उसके बाद सभी TFSO का लिस्ट दिखाई देगा यहां से अपना TFSO का नाम चयन कर लेना है।
अब अपने राशन दुकान का चयन करें
अब आपके जितने भी TFSO के अंतर्गत राशन दुकान आते हैं उन सभी का लिस्ट दिखाई देगा यहां से अपना राशन दुकान का चयन कर लेना है।
अब महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें
अब यहां पर सभी राशन कार्ड होल्डर की लिस्ट खुल जाएगा यहां से अपने राशन कार्ड लिस्ट का नाम चेक कर सकते हैं।
इस तरह से घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल के माध्यम से महाराष्ट्र का राशन लिस्ट चेक कर सकते हैं। लिस्ट में आपका नाम है या नहीं या पता चल जाएगा।
वेब पोर्टल में उपलब्ध महाराष्ट्र के राशन कार्ड जिलों का लिस्ट –
क्रमांक | महाराष्ट्र के जिलों का नाम |
1. | Ahmednagar (अहमदनगर) |
2. | Nagpur (नागपुर) |
3. | Akola (अकोला) |
4. | Nanded (नांदेड़) |
5. | Amravati (अमरावती) |
6. | Nandurbar (नंदुरबार) |
7. | Aurangabad (औरंगाबाद) |
8. | Nashik (नासिक) |
9. | Beed (भंडारा) |
10. | Osmanabad (उस्मानाबाद) |
11. | Bhandara (बोली) |
12. | Palghar (पालघर) |
13. | Buldhana (बुलढाणा) |
14. | Parbhani (परभानी) |
15. | Chandrapur (चंद्रपुर) |
16. | Pune (पुणे) |
17. | Dhule (धुले) |
18. | Raigad (रायगढ़) |
19. | Gadchiroli (गढ़चिरौली) |
20. | Ratnagiri (रत्नागिरि) |
21. | Gondia (गोंदिया) |
22. | Sangli (सांगली) |
23. | Hingoli (हिंगोली) |
24. | Satara (सतारा) |
25. | Jalgaon (जलगांव) |
26. | Sindhudurg (सिंधुदुर्ग) |
27. | Jalna (जलना) |
28. | Solapur (सोलापुर) |
29. | Kolhapur (कोल्हापुर) |
30. | Thane (ठाणे) |
31. | Latur (लातूर) |
32. | Wardha (वर्धा) |
33. | Mumbai City (मुंबई शहर) |
34. | Washim (वाशिम) |
35. | Mumbai Suburban (मुंबई उपनगरीय) |
36. | Yavatmal (यवतमाल) |
सारांश : –
महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आप खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वेबसाइट rcms.mahafood.gov.in को ओपन कर लेना है। फिर कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरकर वेरीफाई कर दें। इसके बाद जिला एवं DFSO का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कर दें। फिर अपना TFSO का नाम चुनें और राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करें। फिर कार्ड होल्डर्स का नाम स्क्रीन पर खुल जाएगी। इस प्रकार आप अपना नाम लिस्ट देख सकते हैं।
महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट देखने से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
महाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड की विवरण को आम नागरिको को के लिए ऑनलाइन वेबसाइट तैयार किया गया है जिसे घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से महाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है। महाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.mahafood.gov.in पर जाएँ। फिर उसमें पूछे गए सभी विकल्प का चयन करके राशन कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
महाराष्ट्र में आधार कार्ड नंबर के साथ राशन कार्ड विवरण कैसे जांचें?
महाराष्ट्र में जिसके पास राशन कार्ड है और यदि वह आधार कार्ड नंबर के साथ राशन कार्ड विवरण देखना चाहते हैं तो खाद्य आपूर्ति मामले के आधिकारिक वेबसाइट nfsa.mahafood.gov.in पर जाएं और अपना व्यक्तिगत आधार कार्ड नंबर दर्ज करें या फिर लाभार्थी के रूप में पंजीकृत परिवार के किसी अन्य सदस्य का आधार नंबर दर्ज करके nfsa की एप्लीकेशन आईडी और नया जारी किया गया राशन कार्ड नंबर दर्ज करके राशन कार्ड विवरण जाँच सकते हैं।
महाराष्ट्र में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
महाराष्ट्र में राशन कार्ड तीन प्रकार के उपलब्ध कराए गए हैं। महाराष्ट्र में स्मार्ट तिरंगा राशन कार्ड के अंतर्गत विशिष्ट मानदंडों के आधार पर तीन रंगों का राशन कार्ड जैसे- पीला, केसरिया और सफ़ेद। इसमें पीला राशन कार्ड गरीबी रेखा के नीचे (BPL) के श्रेणी में आने वाले परिवारों के लिए जारी किये जाते हैं।
महाराष्ट्र में गांव का राशन कार्ड लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
महाराष्ट्र राज्य में अगर गांव का राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हो तो सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.mahafood.gov.in पर जाएँ। सार्वजानिक वितरण प्रणाली का चयन करें। इसके बाद राशन कार्ड सूची 2023 लिंक पर विजिट करके डाउनलोड किया जा सकता है। जिससे आपके सामने स्क्रीन पर राशन कार्ड लिस्ट खुल जायेगी। जहाँ पर लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।
Ration card mein Naam Hai Magar online per Naam Nahin Hai Mera
Ratio card mein naam tha ab kat gaya
Ration card mein naam kat gaya hai