दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची के बारे में जानकारी बताएँगे। जैसे कि आप सभी जानते हैं की राज्य के नागरिको को राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय में जाकर चक्कर लगाने पड़ते हैं। और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसमें लोगों का समय भी बर्बाद होता है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिए हैं। जिसके जरिए आप राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी कुछ ही पलों में ऑनलाइन के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची एक प्रकार की सूची होती है, जो NFSA के वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकता है।
और इसके माध्यम से आप अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। NFSA की फुल फॉर्म नेशनल फूड सेक्रेट्री एक्ट है, इसके आधार पर गरीबी रेखा में आने वाले लोगों को न्यूनतम राशि में राशन उपलब्ध करवाया जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 10 सितंबर 2013 में जारी किया गया था। जैसे की आप सभी जानते हैं, की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के चलते निशुल्क राशन दिया जा रहा था। तो अगर आपको भी इन सुविधाओं का लाभ लेना है, तो आपके पास पात्रता पर्ची होना बहुत आवश्यक है। राशन कार्ड न केवल खाद्य सुरक्षा में मदद करता है बल्कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दिया होता है। तो चलिए हम आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची ऑनलाइन कैसे देखें और डाउनलोड कैसे करना इसके बारे में बताएँगे।
पात्रता पर्ची बनने में कितना समय लगता है
राशन कार्ड पात्रता पर्ची बनने का समय सीमा पहले 30 दिनों का होता था। जिसे खाद्य विभाग के द्वारा इसे घटाकर 15 दीनो का कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें
- सर्वप्रथम खाद्य विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट rationmitra.nic.in पर जाएं
- उसके बाद होम पेज पर पात्रता पर्ची डाउनलोड करें (वर्तमान माह मे जारी) विकल्प के ऑप्शन को चुने।
- उसके बाद अगले पेज पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमें आपको पात्रता पर्ची डाउनलोड के विकल्प को चयन करना है।
- फिर अगले पेज पर अपने परिवार के समस्त आईडी, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- फिर नीचे कैप्चा कोड दर्ज करें।
- उसके बाद राशन कार्ड पात्रता स्लिप आ जाएगी जिसमें आपका राशन से संबंधित पात्रता होगी।
- जिसे आप पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते है।
सारांश–
पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम खाद विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट rationmitra.nic.in पर जाएं फिर अगले पेज पर पात्रता पर्ची डाउनलोड करें (वर्तमान माह मे जारी) ऑप्शन को चयन करें फिर पात्रता पर्ची डाउनलोड के विकल्प को चयन करें। उसके बाद अगले पेज में परिवार के समस्त आईडी आधार कार्ड नंबर मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड को दर्ज करें उसके बाद राशन कार्ड पात्रता स्लिप आ जाएगी जिसमें आपका राशन से संबंधित पात्रता होगी, जिसे आप पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रकार आप अपना पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं ऑनलाइन के जरिए या फिर आप ग्राहक सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकते है।
सामान्य प्रश्न(FAQ)
समग्र पोर्टल कैसे खोलें?
समग्र पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपनी परिवार के समग्र आईडी देख सकते हैं, ऑफिशल वेबसाइट लिंक इस प्रकार है spr.samagra.gov.in या samagra.gov.in
समग्र पोर्टल बंद क्यों है?
समग्र पोर्टल के सॉफ्टवेयर में परिवर्तन की वजह से बंद किया गया है जिसकी सूचना भोपाल वरिष्ठ अधिकारीयो को भेजी गई है, वहां से बताया कि पोर्टल में एनआइसी द्वारा कुछ परिवर्तन किया जा रहा है। जिसके चलते समग्र पोर्टल को बंद किया गया है, समग्र पोर्टल के एनआइसी द्वारा परिवर्तन हो जाने पर इसे चालू कर दिया जाएगा।
समग्र पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
समग्र पोर्टल पर लोगिन करने के लिए सर्वप्रथम आपको एस पी आर समग्र की वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद अगले पेज पर नीचे में लॉगिन बटन पर चयन करना है, फिर आगे अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन पर टाइप करें टाइप करते ही आपका समग्र पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगा।
मैं समग्र आईडी से परिवार के सदस्य को कैसे निकाल सकता हूं?
समग्र आईडी से परिवार के सदस्य को निकालने के लिए आपको सर्वप्रथम समग्र पोर्टल का ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद एस पी आर लॉगिन विकल्प का चयन करना है, और अपने समग्र पोर्टल धारको और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना है। उसके बाद कर्मचारी प्रबंधन प्रणाली डैशबोर्ड अगले पेज पर दिखाया जाएगा, जिसमें सदस्य पंजीयन और प्रबंधन का चयन करें। उसके बाद समग्र पोर्टल सदस्यता या समग्र पहचान दर्ज करें,उसके बाद आपके सामने उस संबंधित व्यक्ति का पूरा विवरण आ जाएगा, फिर आगे आपको एक बार समग्र आईडी डालकर और यूजर के डिलीट करने का कारण आपको दर्ज करना है। उसके बाद नीचे दिए गए विकल्प पर चयन करके अपने समग्र आईडी से किसी भी सदस्य को हटा सकते है।
समग्र आईडी से आधार लिंक है या नहीं कैसे पता करें?
समग्र आईडी से आधार लिंक है या नहीं यह पता करने के लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल आईडी के ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। उसके बाद ई – केवाईसी स्थिति के ऑप्शन को चयन करें अगले पेज पर आपको समग्र आईडी दर्ज करना है, और नीचे में बॉक्स दिया होगा जिसमें कैप्चा कोड दर्ज करें। दर्ज करने के बाद आपको नीचे खोजें बटन पर टैप करना है, फिर आपको नीचे समग्र आईडी से आधार लिंक है या नहीं इसकी डिटेल्स आ जाएगा इस तरह से समग्र आईडी से आधार लिंक है, या नहीं चेक कर सकते है।