भारत सरकार हमारे देश के सभी नागरिकों के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता प्रणाली के अंतर्गत बड़े पैमाने पर योजना लागू किया है। जिसमे राशन की सामग्री को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से कम दामों में लोगों तक पहुंचाती है। बाकी राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी राशन कार्ड योजना लागू है। एम पी में राशन कार्ड ऑनलाइन नाम देखने के लिए मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इसमें AAY या बीपीएल राशन कार्ड मध्य प्रदेश की सूची में अपना नाम देख सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड में नाम देखने के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया है। जिसके अंतर्गत आपको अधिकारिक वेबसाइट लिंक मिलेगा जो Gram panchayat BPL list एवं Nagar panchayat list समग्र पोर्टल पर online उपलब्ध है। एम पी में राशन कार्ड नया लिस्ट देखने के लिए दिए गए आर्टिकल को ध्यान से पढ़िये। क्योंकि राशन कार्ड में पात्रता के अनुसार नाम को जोड़ा या हटाया जा सकता है। इसमें हितग्राहियों का लिस्ट भी update होता रहता है।
मध्य प्रदेश ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें
मध्य प्रदेश राशन कार्ड नाम लिस्ट ऑनलाइन :
1. rationmitra.mp.nic.in को ओपन करें
मध्य प्रदेश की खाद्य विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट rationmitra.mp.nic.in को ओपन कर लेना है।
2. राशन कार्ड धारक परिवार को चुनें
साइट खोलने के बाद बहुत सारे स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के विकल्प दिखाई देगा। जिसमे से जो योजना का लाभ ले रहे परिवार के राशन कार्ड धारक को चयन कर लेना है।
3. उसके बाद कैप्चा वेरीफाई कीजिये
यहां अपने जिला का नाम चयन करें, दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को बॉक्स में भर ले उसके बाद “देख” बटन को दबाए।
4. अपने जिले का नाम चुनें
लिस्ट में आपके जिले का नाम दिखाई देगा, जिले के नाम को चयन करते हुए आगे बढ़ाना है।
5. अपने जनपद पंचायत का नाम चुनें
चयन किये गए जिले के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत का नाम दिखाई देगा।
6. अपने राशन दुकान का नाम चुनें
चयन किए गए जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान की लिस्ट दिखाई देगा। सभी राशन कार्ड दुकान के सामने ईपीडीएस कोड है इसको चयन कर लेना है।
7. अपने गांव का नाम चुनें
दुकान का नाम चयन करने के बाद राशन दुकान में आने वाले सभी राशन कार्ड धारियों का राशन नाम दिखाई देगा यहां से अपना मध्य प्रदेश राशन कार्ड में नाम देख सकते है।
8. मध्य प्रदेश राशन कार्ड परिवार का विवरण देखे
दिखाई दे रहे लिस्ट के नाम पर क्लिक करके परिवार के सदस्यों का विवरण देख सकते हैं
मध्या प्रदेश राशन कार्ड जिलों का लिस्ट पंचायत राशन सूचि
मध्य प्रदेश के सभी जिलों का लिस्ट जिसमे आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है-
Alirajpur (अलीराजपुर) | Mandla (मंडला) |
Ashok Nagar (अशोकनगर) | Morena (मुरैना) |
Barwani (बड़वानी) | Neemuch (नीमच) |
Bhind (भिण्ड) | Panna (पन्ना) |
Bhopal (भोपाल) | Raisen (रायसेन) |
Betul (बैतूल) | Sagar (सागर) |
Burhanpur (बुरहानपुर) | Rajgarh (राजगढ़) |
Chhatarpur (छतरपुर) | Ratlam (रतलाम) |
Damoh (दमोह) | Niwari (निवाड़ी) |
Dewas (देवास) | Sehore (सीहोर) |
Khandwa (खण्डवा) | Vidisha (विदिशा) |
Dindori (डिंडौरी) | Shahdol (शहडोल) |
Guna (गुना) | Shajapur (शाजापुर) |
AgarMalwa (आगर मालवा) | Sidhi (सीधी) |
Harda (हरदा) | Shivpuri (शिवपुरी) |
Anuppur (अनूपपुर) | Mandsaur (मंदसौर) |
Hoshangabad (होशंगाबाद) | Khargone (खरगौन) |
Indore (इंदौर) | Singrouli (सिंगरौली) |
Jabalpur (जबलपुर) | Tikamgarh (टीकमगढ़) |
Jhabua (झाबुआ) | Ujjain (उज्जैन) |
Katni (कटनी) | Umaria (उमरिया) |
Gwalior (ग्वालियर) | Sheopur (श्योपुर) |
Chhindwara (छिंदवाड़ा) | Seoni (सिवनी) |
Balaghat (बालाघाट) | Narsinghpur (नरसिंहपुर) |
Datia (दतिया) | Satna (सतना) |
Dhar (धार) | Rewa (रीवा) |
सारांश –
मध्य प्रदेश में राशन कार्ड में नाम लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आप अधिकारिक वेबसाइट ( राशन मित्र के वेबसाइट ) rationmitra.mp.nic.in ओपन कीजिये। इसके बाद सर्विस में राशन कार्ड परिवार को चुनें। अपने जिले का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने जनपद पंचायत का नाम चुनें। इसके बाद अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर गांव का नाम चुनें। इसके बाद एम पी राशन कार्ड लिस्ट स्क्रीन पर खुल जायेगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
MP बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें?
MP बीपीएल में नाम देखने के लिए सबसे पहले यहाँ samagra.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल खुलने के बाद बीपीएल परिवार में पंजीकृत विकल्प को चुनना होगा।इसके बाद अपने जिले का नाम चुनें। अपने तहसील या लोकल बॉडी को सेलेक्ट करें। फिर अपने ग्राम पंचायत का या जोन का नाम चुनें। इसके बाद दिए गए कैप्चा को निर्धारित बॉक्स में भरें फिर Go बटन पर क्लिक करें। जैसे आपका डिटेल वेरीफाई हो जायेगा उसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का BPL लिस्ट खुल जायेगा। इस तरह से आप MP BPL में अपना नाम देख सकते हैं।
समग्र आईडी से राशन कार्ड कैसे देखें ?
समग्र आईडी से राशन कार्ड देखने के लिए सबसे पहले आपको वेब पोर्टल के samagra.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद समग्र आईडी जानें वाले भाग में समग्र परिवार आईडी एवं सदस्य आई डी जानें, इसके बाद आप परिवार आईडी, सदस्य आईडी, या अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर पूछे गए समस्त विवरण या जानकारी को भरकर सबमिट कर दें। इस तरह से आप समग्र आईडी से राशन कार्ड देख सकते हैं।
MP राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
केंद्र सरकार या प्रत्येक राज्य के राज्य सरकार जो भी योजनाएं लागू करती है उस योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक योजना का अलग-अलग पोर्टल तैयार करती है। इसी प्रकार MP सरकार ने राशन कार्ड के लिए एक ऑफिसियल वेबसाइट rationmitra.nic.in तैयार की है। इसी लिंक के माध्यम से हम घर बैठे MP राशन कार्ड अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर से डाउनलोड कर सकते हैं।
MP में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
मध्य प्रदेश के राज्य सरकार इस समय तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। जो खाद्य विभाग के द्वारा लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार वितरित किये जाते हैं। अलग-अलग प्रकार के कार्ड में अलग-अलग मात्रा में राशन दी जाती है। पहला है अंत्योदय अन्य योजना कार्ड( AAY) अंत्योदय कार्ड सबसे गरीब लोगों को दिया जाता है। दूसरा है (BPL) कार्ड जो गरीबी रेखा के नीचे वालों को दिया जाता है। और तीसरा है (APL) कार्ड जो गरीबी रेखा से ऊपर या जो सरकारी कर्मचारी है।
मध्य प्रदेश में फ्री राशन कब तक मिलेगा?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश के सभी गरीब परिवारों को केंद्र सरकार ने दिसंबर 2023 तक फ्री में राशन देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के घोषणा के हिसाब से MP में भी दिसंबर 2023 तक कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन वितरण किया जायेगा। लेकिन इस योजना का लाभ APL कार्ड धारकों को नहीं मिल पायेगा।