इस लेख के माध्यम से जानेंगे की क्या हम राशन कार्ड ट्रांसफर कर सकते है अगर आपका राशन कार्ड बना हुआ है लेकिन आपको किसी कारण वश एक जगह से दूसरे जगह में स्थान्तरित होना पढ़ रहा है। और ऐसे स्थिति में आप अपने राशन कार्ड का लाभ नहीं उठा पा रहे है। ऐसे में आपको कम कीमत पर राशन कार्ड द्वारा राशन सामान नहीं मिल पा रही है।
ऐसी स्थिति में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा एक नयी सुविधा जारी किया है। जिससे की अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना राशन कार्ड ट्रांसफर करना चाहते है। तो आप अपना राशन कार्ड ट्रांसफर करा सकते है या फिर एक राशन दुकान से दूसरे राशन दुकान में आप अपना राशन कार्ड ट्रांसफर करा सकते है। लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग यह सोचते रहते है की क्या हम अपना राशन कार्ड ट्रांसफर कर सकते है। तो आप सही सोचते है चलिए हम विस्तार से जानते है की राशन कार्ड को ट्रांसफर कैसे कराये।
राशन कार्ड क्या है?
आप सभी जानते ही है की राशन कार्ड एक जरुरी सरकारी तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके माध्यम से लोगो को सरकार द्वारा कम कीमत पर सब्सिडी राशन प्रदान किया जाता है। और उसके साथ ही सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता रहता है। राशन कार्ड एक सरकारी पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है।
आर्टिकल का नाम | क्या हम राशन कार्ड ट्रांसफर कर सकते है ? |
विभाग | खाद्य आपूर्ति विभाग |
लाभार्थी | देश के सभी राशन कार्ड धारक |
फॉर्म का टाइप | पीडीऍफ़ टाइप (PDF) |
लागू किया गया | सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुसार |
उद्देश्य | एक राज्य से दूसरे राज्य में राशन कार्ड ट्रांसफर करने के लिए नागरीको को सुविधा प्रदान करना। |
राशन कार्ड ट्रांसफर कराने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?
- आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटो।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- ड्राविंग लाइसेन्स।
- मतदाता परिचय पत्र।
- एलपीजी कार्ड जो आवेदक के नाम पर हो।
- वर्तमान टेलीफोन बिल या बिजली बिल जो आवेदक के नाम पर हो।
- निवास का प्रमाण।
राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करें?
एक राज्य से दूसरे राज्य में राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करे इसके लिए आपको निचे दिए गए प्रक्रिया का अवलोकन करें
- सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र या जिले से सम्बंधित नजदीकी खाद्य विभाग राशन कार्ड कार्यालय में जाना होगा।
- फिर आपको अपनी समस्या उस कार्यालय में स्थित अधिकारी को बताना होगा।
- फिर आपको Ration Card Transfer Form दिया जायेगा।
- उसके बाद आपको Ration Card Transfer Form में पूछी गयी सभी जानकारी को अच्छे से ध्यान पूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी को अच्छे से भरने के बाद मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज को अटैच करना होगा।
- फिर राशन कार्ड ट्रांसफर फॉर्म के साथ सभी डाक्यूमेंट को खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा करना है।
- जमा करते समय आपको Ration Card Transfer Form के लिए एप्लिकेशन शुल्क भी देना होगा।
- राशन कार्ड ट्रांसफर फॉर्म जमा करने के बाद कार्यालय अधिकारी द्वारा आपको एक रसीद दिया जाएगा।
- उसके बाद आपका राशन कार्ड ट्रांसफर आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा।
- आप उस रसीद के द्वारा अपना Ration Card Transfer Status देख सकते हैं। या फिर आपने जिस दुकान लिए अप्लाई किया है वहां जाकर भी अपना Ration Card Transfer Status का जानकारी ले सकते हैं।
सारांश:-
अगर आप राशन कार्ड एक राज्य से दूसरे राज्य या एक जिला से दूसरा जिला ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो अपने अधिकार क्षेत्र के खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर लिखित आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रिंटेड हो या कोरा पेज हो कोई भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसके साथ एड्रेस प्रूफ और आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। निर्धारित सभी दस्तावेज को आवेदन के साथ अटैच करके विभागीय अधिकारी के पास जमा कर देवें। फिर पूरी जांच के बाद निर्धारित समय में राशन कार्ड ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सामान्य प्रश्न ( FAQ )
राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करें?
एक राज्य से दूसरे राज्य में राशन कार्ड को ट्रांसफर करने के लिए आपको अपने नजदीकी अधिकारिक फूड ऑफिस पर जाना होगा। इसके बाद आपको एक लिखित आवेदन भरना होगा, व फॉर्म के साथ एड्रेस प्रूफ और आवेदन फीस जमा करनी होगी। उसके बाद आपका राशन कार्ड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी।
राशन कार्ड ट्रांसफर करने के लिए आवेदन फॉर्म कैसे लिखे?
राशन कार्ड को ट्रांसफर करने के लिए आप सादे कागज पर भी आवेदन लिख सकते है। सादे कागज पर आप आवदेन खाद्य विभाग के लिए लिखेंगे। इस एप्लिकेशन में राशन कार्ड का नंबर, राशन कार्ड होल्डर का नाम व राशन कार्ड ट्रांसफर करने का कारण भी लिखना होगा।
एक राशन दुकान ट्रांसफर करने के बाद दूसरे राशन दुकान कितने दिनों में ट्रांसफर किया जा सकता है?
अगर आप एक बार अपना राशन दुकान चेंज करा चुके है तो उसके बाद आपको दुबारा राशन दुकान ट्रांसफर करने के लिए 6 महीने रुकना पढ़ेगा। उसके बाद ही आप अपना राशन दुकान चेंज कर सकेंगे।
राशन कार्ड किन-किन स्थितियों में ट्रांसफर करा सकते है?
अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर हो रहें है तो आप उस स्थिति में अपना राशन कार्ड ट्रांसफर करा सकते है। इसके लिए आपको नजदीकी खाद्य विभाग के ऑफिस में आवेदन करना होगा।