राशन कार्ड में किसका-किसका नाम है कैसे पता करें?

सभी राशन कार्ड में घर के मुखिया के नाम के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल होता है। राशन कार्ड में जितने परिवार के सदस्यों का नाम जुड़ा होता है। उसी के आधार पर राशन सामग्री दिया जाता है। परंतु बहुत से राशन कार्ड धारको को इस बात की जानकारी नहीं होती है, कि उनके राशन कार्ड में परिवार के कितने सदस्यों का नाम जुड़ा हुआ है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से नीचे जानेंगे कि आप अपने राशन कार्ड पर किसका किसका नाम जुड़ा हैं उसे कैसे पता करें?

खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी को अब ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया है। जिससे कि आप असानी से घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से राशन कार्ड से जुड़े सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम इस लेख में जानेंगे की राशन कार्ड में किसका-किसका नाम जुड़ा है, उसे कैसे पता करें? इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानेंगे।

ration card me kiska kiska name hai kaise pata karen

राशन कार्ड में किसका किसका नाम है, विशेष जानकारियां

क्र.आर्टिकल का नामराशन कार्ड में किसका-किसका नाम है कैसे पता करें?
1.आवेदन की प्रक्रियाआनलाइन
2.विभागखाद्य विभाग
3.लाभार्थीसभी राशन कार्ड धारक
4.आधिकारिक वेबसाइटसभी राज्यों के लिए अलग-अलग वेबसाइट जारी किया गया है।
5.उद्देश्यराशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराना।

राशन कार्ड में किसका-किसका नाम जुड़ा है, उसे कैसे पता करें?

राशन कार्ड की ऑनलाइन वेबसाइट खोलें

राशन कार्ड में परिवार के कितने सदस्यो का नाम जुड़ा है। यह पता करने के लिए आपको अपने राज्य के खाद्य विभाग की ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। खाद्य विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट में जाने के लिए आपको गूगल सर्च बार में fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करना होगा। (यहां पर हमने उत्तर प्रदेश राज्य की वेबसाइट को बताया है। आप अपने राज्य का नाम सर्च कर सकते हैं।)

राशन कार्ड लिस्ट को सेलेक्ट करना है

ऑनलाइन वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अलग-अलग ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे। यहां पर महत्वपूर्ण लिक के अंतर्गत आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची को सेलेक्ट करना होगा।

अपने जिले के नाम को सेलेक्ट करें

पात्रता सूची में नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको सभी जिलों के नाम दिखाई देने लगे होंगे, जिसमें से आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा।

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें

जैसे ही आप अपने जिले का नाम सेलेक्ट करेंगे, आपके सामने ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र का ऑप्शन आ जाएगा। अगर आप शहरीय क्षेत्र से है, तब आपको शहरीय ब्लॉक सेलेक्ट करना होगा। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है, तो ग्रामीण ब्लॉक सेलेक्ट करेंगें।

ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है

ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद आपके ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली जितनी भी ग्राम पंचायत है, उनके नाम का लिस्ट आ जाएगा। इसमें से आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।

राशन कार्ड सेलेक्ट करें

अपने ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करने के बाद आपको सभी प्रकार के राशन कार्ड में नाम की जानकारी दिखाई देने लगेगी। जैसे अंत्योदय राशन कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड आदि सभी दिखाई देंगे। यहाँ पर आपका राशन कार्ड जिस भी प्रकार का है, उसे सिलेक्ट कर ले।

राशन कार्ड का संख्या चयन करें

अपने ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करने के बाद आपके ग्राम पंचायत के अंतर्गत सभी राशन कार्ड धारकों का नाम आपको दिखाई देने लगेगी। जिसमें से आपको अपने नाम अर्थात अपने परिवार के मुखिया के नाम का राशन कार्ड ढूंढना होगा। फिर नाम मिल जाने के बाद डिजिटाईल्ड राशन कार्ड संख्या को सेलेक्ट करें।

राशन कार्ड में किसका किसका नाम है देखें

जैसे ही डिजिटाईल्ड राशन कार्ड संख्या को चयन करेंगे। आपके राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी ओपन हो जाएगी। जिसमें से आप चेक कर अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी सदस्यों के नाम पता कर सकते हैं। जिससे की आपको यह जानकारी हो जाएगा, की आपके राशन कार्ड में किसका-किसका नाम जुड़ा हैं।

सारांश

राशन कार्ड में किसका-किसका नाम है, यह पता करने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट nfsa.gov.in में जाना होगा। उसके बाद ration card के विकल्प को चयन करें। उसके बाद ration card detail on state portals का चयन करे। फिर उसके बाद अपने राज्य, जिले और एरिया को चुने। फिर उस एरिया के अंतर्गत आने वाली नाम में से अपने राशन दुकान के नाम को चयन करें। उसके बाद उस राशन दुकान में आने वाले सभी राशन कार्ड धारक का नाम आ जायेगा। जहा से आप अपने नाम के राशन कार्ड पर को चयन यह पता लगा सकते है, की राशन कार्ड में किसका-किसका नाम है।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े?

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी अटैच करनी होगी। फिर खाद्य विभाग में जाकर फॉर्म जमा करने के बाद एक प्रोसेस के बाद आपका नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।

राशन कार्ड में नाम किस प्रकार जोड़ा जाता है?

राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद इसमें नए सदस्य का आधार कार्ड की फोटो कॉपी अटैच कर खाद्य विभाग में जाकर आवेदन फॉर्म को जमा करें। फिर आपके द्वारा दिए गए आवेदन फॉर्म की जांच किया जाएगा। फिर एक निर्धारित प्रक्रिया के बाद राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ दिया जाएगा।

राशन कार्ड में नाम कैसे कटवाए?

परिवार में किसी सदस्य का शादी होने के बाद या फिर किसी कारण मृत्यु हो जाने के बाद राशन कार्ड में नाम कटवाना चाहते हैं। तो खाद्य विभाग द्वारा आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमें सदस्य का विवाह प्रमाण पत्र या फिर मृत्यु प्रमाण पत्र अटैच कर फॉर्म को जमा कर दे। फिर एक निर्धारित प्रक्रिया के बाद राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटा दिया जाएगा।

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in