झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें 2024?

हमारे भारत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राज्यों में राशन कार्ड को जारी किया गया है। जिसमें सभी राज्य के लोग जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं। वे सभी लोग इस योजना का लाभ उठा पा रहे हैं। इसमें सभी राज्य के राज्य शासन ने अपने सुविधा के अनुसार अलग-अलग पोर्टल या वेबसाइट तैयार किया है। इसी तरह झारखंड राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड विभाग का पोर्टल उपलब्ध कराया है। जिसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक अपने राशन कार्ड का ब्योरा देख सकता है। ऐसे बहोत से झारखण्डवाशी लोग है जो अपना राशन कार्ड का लिस्ट ऑनलाइन चेक करना चाहता है। पर उन्हें यह चेक करने के बारे में पता नहीं है तो इस लेख के माध्यम से जान सकता है की झारखंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे निकाले?

2024 में झारखंड राशन कार्ड चेक करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in ओपन करना है इसके बाद इसमें कुछ सामान्य निर्देशों का पालन करते हुए अपना राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है झारखंड के ऐसे सभी नागरिक जिन्होंने पहले नए राशन कार्ड के लिए पंजीकरण किये थे, वे लोग पात्र लाभार्थियों के लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट देखने के बारे में क्रम से विस्तार से जानते है।

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें 2024?

झारखण्ड राशन कार्ड सूची देखना बहुत ही आसान है। अपने कम्प्यूटर या मोबाइल के कोई भी ब्राउज़र के माध्यम से ऑनलाइन झारखंड खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन कर देख सकते है।

1. aahar.jharkhand.gov.in वेबसाइट ओपन करें

झारखण्ड में अपना राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाएं।

aahar.jharkhand.gov.in home page sreen shot

2. लाभूक के कार्ड की जानकारी की चयन करें

वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद बहोत से विकल्प दिखाई देगा इनमे से लाभूक के कार्ड की जानकारी का चयन करें फिर यहां सब मेनू दिखाई देगा इनमे से राशन कार्ड के विवरण का चयन करें।

aahar.jharkhand.gov.in ration carrd check

3. अपने जिला, ब्लॉक, विलेज का चयन करें

अब एक नई पेज ओपन हो जाएगा यहां अपना जिला फिर ब्लॉक इसके बाद यहां दो तरह के विकल्प दिखाई देगा विलेज/ब्लॉक या तो डीलर इनमे से कोई भी एक का चयन करें।

aahar.jharkhand.gov.in distt select

4. राशन कार्ड के प्रकार का चयन करें

अपने जिला या ब्लॉक का चयन करने के बाद फिर राशन कार्ड के प्रकार का चयन करें फिर कैप्चा कोड भर कर सब्मिट बटन का चयन करें।

aahar.jharkhand.gov.in ration card prkar

5. राशन कार्ड का विवरण दिखाई देगा

अब एक नई पेज ओपन होगा यहां आपके राशन कार्ड का विवरण दिखाई देगा जैसे की राशन कार्ड का नंबर, पिता का नाम, पिता पति का नाम आदि।

ration card list

6. राशन कार्ड नंबर ढूंढ कर राशन कार्ड नंबर को नोट कर ले

दिखाई दे रहे राशन कार्ड का लिस्ट में अपना राशन कार्ड नंबर ढूंढ कर राशन दिखाई कार्ड नंबर को नोट कर लेना है इसके बाद फिर से लाभूक के कार्ड की जानकारी का चयन कर सब मेनू मे से राशन कार्ड के विवरण का चयन करें।

6. राशन कार्ड जानकारी की विस्तृत जानकारी देखें

अब फिर से एक नई पेज ओपन होगा यहां अपना नोट किये गए राशन कार्ड नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड भर कर सब्मिट कर दे। यहां आपकी राशन कार्ड की राशन कार्ड के सदस्य के सांथ पूरी जानकारी दिखाई देगा।

ration card vistrit jankari

इस तरह से आप झारखंड राशन कार्ड सूचि लिस्ट ऑनलाइन देख सकते है।

ऑनलाइन उपलब्ध झारखंड राज्य के सभी जिलों का राशन कार्ड सूची लिस्ट –

Palamu (पलामू)Ranchi (राँची)
Garhwa (गढवा)Simdega (सिमडेगा)
Latehar (लातेहार)Khunti (खुटी)
Koderma (कोडरमा)East Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Ramgarh (रामगढ़)Deoghar (देवघर)
Chatra (चतरा)West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Hazaribagh (हजारीबाग)Saraikela Kharsawan (सराइकेला खरसावाँ)
Giridih (गिरीडीह)Jamtara (जामताड़ा)
Bokaro (बोकारो)Dumka (दुमका)
Dhanbad (धनबाद)Pakur (पाकुड़)
Gumla (गुमला)Godda (गोड्डा)
Lohardaga (लोहरदग्गा)Sahebganj (साहिबगंज)

सारांश– 

झारखण्ड राशन कार्ड चेक:  ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in ओपन करें। यहां बहोत से विकल्प होगा इनमे से लाभूक के कार्ड की जानकारी का चयन करें। इसके अंतर्गत राशन कार्ड के विवरण का चयन करें। फिर एक नई पेज ओपन होगा यहां अपने जिला, ब्लॉक, विलेज का चयन कर राशन कार्ड के प्रकार का चयन करें। अब राशन कार्ड का विवरण लिस्ट दिखाई देगा यहां से आप अपना राशन कार्ड नंबर ढूंढ कर राशन कार्ड चेक कर सकते है।

मैं झारखण्ड में राशन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?

अगर आप झारखण्ड के निवासी हैं और यदि आपका राशन कार्ड बन चूका है। या आप झारखंड के राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आपको कहीं जाने या भटकने की जरुरत नहीं है। आप खर बैठे ही अपने मोबाइल या किसी नजदीकी कंप्यूटर सेण्टर से झारखण्ड के खाद्य विभाग की अधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर सर्च करके राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखण्ड में राशन कार्ड कैसे बनेगा? 

अगर आप झारखण्ड राज्य से हैं, और यदि आप नया राशन कार्ड 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप बड़े ही आसानी से घर बैठे खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना new ration card के लिए apply कर सकते हैं।

झारखण्ड में राशन कार्ड के लिए कौन पात्र है?

यदि आप झारखण्ड राज्य से हैं, और झारखण्ड में राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्न पात्रता होने चाहिए–: 
झारखण्ड में राशन कार्ड के लिए दस्तावेज (पात्रता )
1. आवेदक झारखण्ड के स्थायी निवासी होना चाहिए। 
2. आवेदक का आधार कार्ड हों। 
3. भारत सरकार द्वारा जारी कोई पहचान पत्र। 
4. आवेदक का बैंक खाता पासबुक। 
5. आय प्रमाण पत्र। 
6. बिजली का बिल हों। 
7. पानी का बिल हों। 
8. परिवार के सदस्यों का पासपोर्ट साइज फोटो। 

झारखण्ड में पीले राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

झारखण्ड में जिन परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है, वे सभी रंग के राशन कार्ड (जैसे-पीला, गुलाबी, इत्यादि के लिए) खाद्य एवं उपभोक्ता मामला विभाग के अधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन पीला या गुलाबी राशन कार्ड के लिए खाली जगह रहेगी तभी आपको इस कार्ड के पात्रता श्रेणी में रखा जायेगा। इसके आलावा कोई भी उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से भी पीले राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in