छत्तीसगढ़ जन भागीदारी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें

छत्तीसगढ़ जन भागीदारी राशन कार्ड की सूची को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है।  ताकि छत्तीसगढ़ के नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।  छत्तीसगढ़ राज्य के जिन लोगों ने अपना नया जन भागीदारी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, या पुराने राशन कार्ड  के लिए आवेदन किया है, या फिर जो लोगों ने अपना नया राशन कार्ड प्राप्त करने या पुराने राशन कार्ड को नवीनीकृत करने के लिए आवेदन किया है। वह नागरिक अपने परिवार के सदस्य के नाम की जांच कर सकते हैं। और राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, राशन कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा कई प्रकार के सुविधावों का लाभ उठाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in पर जाना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण निर्मित विभागों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के नागरिक जो इच्छुक लाभार्थी  है वह अपना और अपने परिवार का नाम इस छत्तीसगढ राशन कार्ड लिस्ट में देखना चाहते हैं। तो वह खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल वेबसाइट में बड़े ही आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।  इसके तहत जिन-जिन लोगों का नाम छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची के अंतर्गत आता है, वो लोगों इस राशन कार्ड सूची में ऑनलाइन देख सकते हैं। आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। हम इस पोस्ट में आपको छत्तीसगढ़ जन भागीदारी राशन कार्ड लिस्ट को कैसे देखना है, इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप अच्छे तरीके से आपको नीचे बताएंगे। राज्य के जो नागरिक इच्छुक है राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए तो वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

janbhagidhari cg ration card list

छत्तीसगढ़ जन भागीदारी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

1. khadya.cg.nic.in अधिकारीक वेबसाइट पर जाएं

सर्वप्रथम आपको गूगल पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं भुगतान संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in पर जाना है, अधिकारीक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा। आपके सुविधा के लिए लिंक दे रहे है क्लिक कीजिये।

2. जन भागीदारी का चयन

होम पेज पर आपको जन भागीदारी का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आपको सेलेक्ट करना है। आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन के अगले पृष्ठ में चयन करने के बाद। 

3. राशन कार्ड की जानकारी

एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको राशन कार्ड की ग्राम/ वार्ड, कार्ड जानकारी के ऑप्शन दिखाई देगा जिसे सेलेक्ट करें। 

4. अपना पता की जानकारी भरे

सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा जिसमें अपने जिला, शहर, ग्रामीण को सूचीबद्ध करना होगा और मतदाता निकाय विकासखंड और वार्ड पंचायत आदि को भरना होगा सभी जानकारी को भरने के बाद आपको जानकारी देखने के लिए आगे बटन पर सेलेक्ट करना होगा। 

5. छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड सूची

बटन को सेलेक्ट करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची दिखाई देगा इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ के जिलों की लिस्ट जिनका ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है

Balod (बालोद)Kanker (कांकेर)
Baloda Bazar (बलोदा बाजार)Kondagaon (कोण्डागांव)
Balrampur (बलरामपुर)Korba (कोरबा)
Bastar (बस्तर)Koriya (कोरिया)
Bemetara (बेमेतरा)Mahasamund (महासमुन्द)
Bijapur (बीजापुर)Mungeli (मुंगेली)
Bilaspur (बिलासपुर)Narayanpur (नारायणपुर)
Dantewada (दन्तेवाड़ा)Raigarh (रायगढ़)
Dhamtari (धमतरी)Raipur (रायपुर)
Durg (दुर्ग)Rajnandgaon (राजनांदगांव)
Gariaband (गरियाबंद)Sukma (सुकमा)
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा)Surajpur (सूरजपुर)
Jashpur (जशपुर)Surguja (सुरगुजा)
Kabirdham (कबीरधाम)

सारांश:-

छत्तीसगढ़ जन भागीदारी राशन कार्ड लिस्ट jan bhagidari cg देखने के लिए सर्वप्रथम आपको खाद्य आपूर्ति के अधिकारीक वेबसाइट cg khadya.nic.in janbhagidari पर जाना होगा उसके बाद जन भागीदारी का चयन करना है। फिर अगले पेज पर राशन कार्ड की सभी जानकारी को दर्ज करना है, फिर अगले पेज पर अपना पते के बारे में जानकारी भरना है।  यह सभी जानकारी अच्छी तरह भर लेने के बाद आगे बटन को सेलेक्ट करना है, बटन को सेलेक्ट करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें छत्तीसगढ़ जन भागीदारी राशन कार्ड सूची दिखाया जाएगा इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।  

सामान्य प्रश्न(FAQ)

राशन कार्ड देखने के लिए कौन सा ऐप?

भारत सरकार की तरफ से गरीब नागरिक को फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।  इस राशन के बंटवारे में कोई फ्रॉड ना हो इसके लिए सरकार की ओर से एप्प लांच किया गया है, जिसका नाम मेरा राशन एप्प है। अगर आप चाहते हैं, कि आपको राशन लेने में कोई दिक्कत ना हो तो आपको मोबाइल में राशन ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए, इस ऐप को  गूगल प्पलेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

सबसे अच्छा राशन कार्ड कौन सा है?

सबसे अच्छा राशन कार्ड हरा और नीला राशन कार्ड है, इस राशन कार्ड पर सबसे ज्यादा लाभ मिलता है।  यह  राशन कार्ड उन लोगो को दिया जाता है, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन तक नहीं होता।  और ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनकी वार्षिक इनकम 6000 रुपए  है। 

प्राथमिकता राशन कार्ड क्या है?

प्राथमिकता राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है, जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं।  इसके जरिए गरीब नागरिक को ₹1 प्रति किलो चावल का वितरण किया जाता है, लेकिन परिवार में सदस्यों की संख्या के आधार पर चावल दिया जाता है।  एक सदस्य पर 10 किलो दो पर 20 किलो, 3 से 5 सदस्य होने पर 35 किलो और 5 से अधिक सदस्य होने में प्रति सदस्य 7 किलो चावल वितरण किया जाता है।  

छत्तीसगढ़ में कितने प्रकार के राशन कार्ड हैं?

छत्तीसगढ़ में 6 विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड बनाए जाते है।  जिसमे है अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा निशक्तजन, और सामान्य राशन कार्ड धारी परिवार शामिल है। 

राशन कार्ड क्यों महत्वपूर्ण है?

राज्य में राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, जो नागरिक की पहचान और रेजिडेंशियल प्रूफ के लिए बहुत आवश्यक है ही बल्कि इसके अलावा सब्सिडी वाला खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए जरूरी होता है। राशन कार्ड की जरूरत कई जगह पड़ते हैं, फिर चाहे राशन की दुकान हो या सरकारी योजना के तहत कोई कार्य हो  या फिर बैंक अकाउंट खुलवाने स्कूल में कॉलेज में कोर्ट कचहरी में सरकारी या निजी कार्यालय में उपयोग के लिए सरकार कई तरह के राशन कार्ड लोगो को जारी करते हैं।  यह राशन कार्ड के अलग-अलग रंग के मुताबिक अलग-अलग विशेषताएं होते हैं, इन सभी वजह से राशन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है। 

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in