अंत्योदय राशन कार्ड कैसे बनता है?

इसकी सभी प्रक्रिया की जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे। आप सभी जानते ही है की हमारे देश में बहुत सारे ऐसे लोग रहते है। जिनके पास आय का कोई साधन नहीं होता है। और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब होती है। ऐसे में वह राशन का कोई सामान नहीं खरीद पाते है। इस कारण उनके परिवार का पोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना का आरम्भ किया है। जिसके माध्यम से गरीब व जरुरत मंद लोगो को कम कीमत पर राशन वितरण किया जाता है।

अंत्योदय अन्न योजना का प्रारम्भ 25 दिसम्बर सन 2000 को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा किया गया था। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड दिया जाता है। जिसके माध्यम से लोगो को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत 10 लाख लोगो को प्रारम्भ में शामिल किया गया था। लेकिन अब अंत्योदय अन्न योजना में दिव्यांगों और बुजुर्गो को भी शामिल किया गया है। अगर आप भी इस योजना के पात्र है और अभी तक आपका अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बना है। जिससे की आपको इसका फायदा नहीं मिल रहा है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की अंत्योदय राशन कार्ड कैसे बनता है? और आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है? अंत्योदय राशन कार्ड के पात्रता क्या है? इस सभी के बारे में विस्तार से निचे जानेंगे। जिसका अवलोकन कर आप भी अपना अंत्योदय राशन कार्ड बनवा सकते है।

antyoday-ration-card

अंत्योदय राशन कार्ड कैसे बनता है?

  • अंत्योदय राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gove.in पर जाना होगा। हम यहा उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट का उपयोग कर रहे है। आप जिस भी राज्य में रहते है उस राज्य की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है।
  • खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाने के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद पूछे गये सभी जानकारी को अच्छे से भरना होगा। 
  • सभी जानकारी अच्छे से भरने के बाद आवेदक को फॉर्म में निर्धारित सभी डाक्यूमेंट की कॉपी को अटैच करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म और मांगे गए सभी दस्तावेज को खाद्य विभाग की कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • खाद्य विभाग कार्यालय अधिकारीयों के द्वारा आपके आवेदन फॉर्म को चेक किया जाएगा।
  • फिर प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक निर्धारित समय के बाद आपका अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
  • इस प्रकार से अंत्योदय राशन कार्ड में आवेदन करने की सभी प्रक्रिया पुरी हो जाएगी।

इसके आलावा आप अंत्योदय राशन कार्ड के लिए आवेदन अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र या चॉइस सेंटर में जाकर पूरा कर सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित सभी दस्तावेज और आवेदन फ़ीस देना होगा। फिर एक निर्धारित प्रक्रिया के बाद आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।

अंत्योदय राशन कार्ड कैसे बनता है ऑफलाइन?

  • ऑफलाइन अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको खाद्य विभाग की कार्यालय में जाना होगा। फिर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को अच्छे से भरना होगा। उसके बाद निर्धारित सभी दस्तावेज को एक साथ अटैच करना होगा।
  • फिर आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेज को लेकर खाद्य विभाग की कार्याल में जाकर जमा करना होगा। कार्यालय अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म का अच्छे से जांच किया जाएगा।
  • फिर एक निर्धरित समय के बाद आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।

अंत्योदय राशन कार्ड टेबल

अंत्योदय राशन कार्ड की कुछ विशेष जानकारी को हम निचे टेबल के माध्यम से जानेंगे।

क्र.आर्टिकल का नाम अंत्योदय राशन कार्ड कैसे बनता है?
1योजना की शुरुवातकेंद्र सरकार द्वारा किया गया था।
2सम्बंधित विभागखाद्य विभाग
3लाभार्थीपात्रता प्राप्त नागरिक
4उद्देश्यखाद्य पदार्थो को सब्सिडी मूल्य पर लाभार्थियों को प्रदान करना
5आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों
6आधिकारिक वेबसाइटसभी राज्यों के लिए अलग -अलग वेबसाइट जारी किया जाता है।
7राशन का कीमतगेहू 2 रुपये प्रति किलो के दर पर दिया जाता है।
चावल 3 रुपये प्रति किलो के दर पर दिया जाता है।

अंत्योदय राशन कार्ड की पात्रता क्या है?

  • आवेदक गरीबी रेखा के निचे अपना जीवन यापन करता हो।
  • ऐसे परिवार जिनका वार्षिक आय 15000 तक होता हो। 
  • आवेदक वृद्धावस्था पेंशन मिलता हो। 
  • ऐसे परिवार जो छोटे किसान हो। 
  • ऐसे परिवार जो भूमिहीन खेतिहांर मजदूर हो 
  • जो शारीरिक रूप से विकलांग हो ऐसे व्यक्ति को भी अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाएगा। 
  • निरीक्षक विधवा महिलाओ को भी अंत्योदय राशनकार्ड प्रदान किया जायेगा। 
  • ग्रामीण क्षेत्र के कारीगर या शिल्पकार जैसे कुम्हार, बुनकर, लोहार, बढ़ाई और झुग्गीवासी।
  • शहरी क्षेत्र झुग्गियों में रहने वाला।
  • रोड के किनारे ठेले लगाकर फल, सब्जी व फूल आदि बेचने वाला। 
  • ऑटो चालक, रिक्शा चालक आदि दैनिक भोगी। 
  • आवेदक पहले से कोई भी राशन कार्ड धारण नहीं होना चाहिए है।

Antyodaya राशन कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज़ क्या है?

  • आवेदक अन्त्योदय राशन कार्ड के लिए नामित प्राधिकारी के द्वारा चयनित होना चाहिए।
  • मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • पहचान पत्र।
  • संबंधित पटवारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

सारांश:-

अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाकर अंत्योदय अन्न योजना (AAY) का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फिर उसमें पूछे गए सभी जानकारी जैसे- मुखिया का नाम, पता, आय, एवं मोबाइल नंबर इत्यादि को भरकर उसमें मांगे जाने वाले सभी जरुरी दस्तावेज को अटैच करके खाद्य विभाग की कार्यालय में जमा करना होगा। फिर अधिकृत अधिकारी द्वारा फॉर्म की जांच उपरांत अंत्योदय राशन कार्ड बना दिया जाएगा।

अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजना से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजना का उद्देश्य क्या है?

हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग रहते है जो आर्थिक रूप से बहुत गरीब व कमज़ोर होने के वजह से खाने के लिए राशन सामग्री खरीद नहीं पाते है। ऐसे लोगो के लिए केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया गया है। इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग को भी शामिल किया गया है। जो अपनी आर्थिक ज़रूरतों को भी पूरा करने में बहुत मुश्किल होती है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना को प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों और जरुरत मंदो को खाने के लिए खाद्य पदार्थ कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है।

अंत्योदय राशन कार्ड में दिव्यांग को कितना राशन दिया जाता है?

अंत्योदय राशन कार्ड के द्वारा दिव्यांगों को हर महीने प्रति परिवार 35 किलो अनाज प्रदान किया जायेगा। Antyodaya Anna Yojana के द्वारा राज्य के सभी दिव्यांग लोगो को सुनिश्चित किय गाय है। जिससे की कोई भी दिव्यागज व्यक्ति इस योजना से वंचित ना रहे।

अंत्योदय राशन कार्ड किसे जारी किया जाता है?

अंत्योदय राशन कार्ड ऐसे परिवार को जारी किया जाता है। जो गरीबी रेखा के निचे अपना जीवन व्यतीत करते है। जो आर्थिक रूप से अत्यधिक गरीब व कमजोर होते है। जिनके पास आय का कोई निश्चित साधन नहीं होता है।

अंत्योदय राशन कार्ड में कितना राशन दिया जाता है?

अंत्योदय अन्न योजना के तहत सभी लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी को 35 किलो राशन प्रति माह प्रदान किया जाता है। जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल दिया जाता है। इसमें  लाभार्थी गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम और चावल 3 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीद सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जिनके पास आय का कोई निश्चित साधन नहीं है। और जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर व गरीब है।

1 thought on “अंत्योदय राशन कार्ड कैसे बनता है?”

Leave a Comment

राशन कार्ड चेक

rationcardcheck.in पर हम राशन कार्ड से संबधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड डाउनलोड, आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।

Contact

राशन कार्ड चेक

64, Chicholi, Jai Stambh Chowk, Chicholi, Betul, Madhya Pradesh, 460330.

Disclaimer : इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है।

Copyright © 2024 | rationcardcheck.in